Cg24 आजतक.
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आज फिर धान खरीदी के मुद्दे पर बयान दिया है। कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने 60 लाख मैट्रिक टन चांवल खरीदने की स्वीकृति दी है। इसके लिए 90 लाख मैट्रिक टन धान की जरूरत होगी। वहीं हम सरकार से मांग करते हैं कि 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी करें। सरकार को किसानों के हित में फैसला लेते हुए धान खरीदी की तारीख में बदलाव पर विचार करने की बात कही। अपने बयान में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यसचिव कह रहे है कि बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है। ऐसे में अब धान खरीदी के लिए बारदाने का आभाव नहीं बल्कि मन का आभाव है। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए सरकार को धान खरीदी के तारीख में बदलाव पर विचार करना होगा। एक दिसम्बर से पहले धान खरीदी को लेकर विचार करना चाहिए। सरकार के आदेशानुसार प्रदेशभर में 1 दिसंबर से धाना खरीदी शुरू हो जाएगी। इसे लेकर शासन स्तर के अधिकारी और कर्मचारी तैयारी में जुटे हुए हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904