Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आज रायपुर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांकेर सांसद मोहन मंडावी शामिल हुए

बस्तर से लेकर सरगुजा संभाग व दुर्ग बिलासपुर के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य व भाजपा नेता शामिल रहे।

रायपुर cg24आजतक न्यूज: आज रायपुर में पार्टी कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जनजाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांकेर सांसद मोहन मंडावी शामिल हुए इस बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,सहित केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,श्रीमती रेणुका सिंह,राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ,पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, नन्द कुमार साय,सहित प्रदेश के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे आज दूसरे सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बैठक को संबोधित किया इस बैठक में प्रदेश के बस्तर सहित अन्य जिलों में आदिवासियों को गुमराह कर धर्मान्तरण करने का विषय भी प्रमुखता से उठा जिस पर राजनीतिक प्रस्ताव भी पेश किया गया ।इस बैठक में कांग्रेस सरकार को उनके जन घोषणा पत्र में किये वादों को पूरा करने,आदिवासी प्रताड़ना के बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने की चेतावनी देने के साथ ही कार्यकर्ताओं से इस कांग्रेस सरकार की विफलताओं के खिलाफ लड़ने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *