Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आदिवासी संस्कृति को बचाने धर्मान्तरण को रोकना होगा :-मोहन मंडावी

रायपुर cg24आजतक न्यूज

जनजाति प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे एकात्म परिसर रायपुर के ऑटोटोरियम में संपन्न हुई इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जनजाति समाज समीर उरांव जी, भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जनजाति समाज श्री रामविचार नेताम, कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, श्री नंद कुमार साय, प्रदेश जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, पूर्व मंत्री केदार कश्यप पूर्व विधायक श्री ब्रह्मानंद जी नेताम कांकेर जिला अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आसाराम नेताम प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष श्री छत्रपाल दुग्गा, बालोद जिलाअनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री विक्रम धुर्वे एवं बड़ी संख्या में इस कार्य समिति के बैठक में उपस्थित हुए ।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उरांव प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय के साथ सभी वक्ताओं ने कहा की .छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के नाकामी व साजिश के चलते भोले भाले आदिवासी समाज के लोगों को भय व प्रलोभन देकर धर्मांतरण का जो खेल खेला जा रहा है। इसके पीछे प्रदेश सरकार का संरक्षण है । इस विषय में गंभीरता से विचार कर धर्मांतरण को रोकने हेतु सभी लोगों ने अपनी बात रखी ।वक्ताओं ने अनुसूचित जनजाति समाज के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक मूल्यों पर विचार व्यक्त करते हुए समाज की वर्तमान परिवेश पर चिंतन करते हुए कहा की जन जाति समाज की अपनी एक अलग पहचान है इसे बरकरार रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *