Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चों ने गेड़ी से सवार होकर लगाया दौड़, तो किसानों ने कृषि औजारों की पूजा कर मनाया हरेली का त्यौहार

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,गुंडरदेही नगर सहित ग्रामीण अंचल में रविवार को हरेली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। किसानों ने सुबह से ही हल, नांगर, गैती, कुदाल जैसे कृषि औजारों को साफ सफाई एवं पानी से धोकर उसकी पूजा-अर्चना की एवं अच्छी फसल की कामना की। इसके साथ ही कुलदेवी कुलदेव की आराधना भी की गई। वहीं लोगो ने विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़िया पकवानो का आनंद लिया। बच्चो ने भी गेड़ी का भरपूर मजा लिया। साथ ही गुंडरदेही क्षेत्र के ग्रामो में गेड़ी दौड़, मटका फोड़, रस्साकसी,नारियल फेक सहित विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ। हरेली पर्व में पर प्रत्येक घरों में किसानों ने परम्परागत कृषि औजारों की पूजा की।

किसानों ने खेतों में चावल के आटे से बने व्यंजन का भोग लगाया इसमें खास तौर पर चीला, फरा, खीर, बड़ा व भजिया जैसे व्यंजन शामिल हैं।

हरियाली के बाद होगी बरसात, तो फसल कटने के बाद दीपावली में किसानों का होगी पैसों का बरसात वैसे तो किसान पानी के उम्मीद में है।

क्या कहते हैं किसान

गुड़ का चीला, पूजा सुपारी ,कपूरी पान और कृषि औजार में बंदन का टीका लगाकर मनाते हैं होली के त्यौहार,, कपिल सिंह ठाकुर किसान।

नगर पंचायत गुंडरदेही के वार्ड नंबर 9 चेन गंज में निवास करने वाले किसान कपिल सिंह ठाकुर ने बताया कि आज यह त्यौहार में किसानों ने अपने कृषि औजार का पूजा अर्चना कर किसान अच्छी बारिश के लिए कामना करते हैं और इन्हीं औजारों के भरोसे में हम अपना किसी कार्य को पूर्ण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *