
Cg24आजतक न्यूज :-
डौण्डी लोहारा cg24आजतक न्यूज :- आज 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर डौण्डी लोहारा नगर में डौण्डी लोहारा विकासखंड के हजारों आदिवासी समाज के महिलाओं व पुरषों ने नगर में रैली निकाल कर बाजार चौक में एक सभा का आयोजन किया आदिवासी समाज के युवक व युवती अपने सामाजिक परंपरा के अनुसार वेशभूषा धारण किये हुए थे वही हाथों में तीर कमान के साथ रैली में शामिल हुए थे


आज नगर में रैली में पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर,बालोद जिला पंचायत के प्रथम जिला अध्यक्ष देवलाल ठाकुर,जिला सदस्य होरीलाल रावटे,तुकाराम कोर्राम, गेंदसिंह ठाकुर,पंचराम ठाकुर,रामलाल नायक ,सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे । आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर ने समाज को सम्बोधित करते हुए शिक्षा,व युवाओं के रोजगार को लेकर आवाज बुलंद किया वही कहा कि आज आदिवासी संस्कृति को कुछ लोगो के द्वारा नुकसान पहुचाने का कुत्सित काम किया जा रहा है। जिसे रोकना जरूरी है। समाज की बेटियां व बेटे अच्छी शिक्षा पाए नशापान से दूर रहे इसके लिए हम सब को आगे और काम करने की आवश्यकता है। आज इस कार्यक्रम को जनकलाल ठाकुर,होरीलाल रावटे,तुकाराम कोर्राम सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904