Cg24आजतक न्यूज – ग्राम संजारी में शासन द्वारा जिला सहकारी बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया है। पूर्व जनपद सदस्य उत्तम यदु ने बताया कि ग्राम संजारी आदिवासी बाहुल्य ऐतिहासिक ग्राम है व यहां की आबादी लगभग 4000 है। यहां सुरक्षा हेतु पुलिस चौकी और सूचना संप्रेषण हेतु डाकघर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शासकीय आईटीआई जैसी संस्थाएं संचालित है। ग्राम संजारी से राजनांदगांव, दुर्ग, दल्ली राजहरा, मंगचुवा, डोंगरगांव आने जाने के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध है। चूंकि ग्राम संजारी मध्य भाग में स्थित है अतः यहां जिला सहकारी बैंक खोले जाने से 20 से 25 ग्राम लाभान्वित होंगे। ग्राम संजारी के साप्ताहिक बाजार में भी आसपास के गांवों से लोग आते हैं। ग्राम में लंबे समय से जिला सहकारी बैंक की मांग की जा रही थी, ग्राम संजारी में जिला सहकारी बैंक खोले जाने के निर्णय का ग्राम सरपंच अर्जुन ठाकुर, सदासिंह खुटियारे, उत्तम यदु, कार्तिक राम खरे, पी आर खरे, माखन भुआर्य, नेहरू प्रसाद भुआर्य, सुरेश केसरवानी, राम लाल इंदौरिया, श्याम लाल कमरिया, नासरीन बेगम, आदि ग्रामीणों ने स्वागत किया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904