Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बाईपास सड़क निर्माण में घटिया किस्म की मुरुम का उपयोग,सरकारी तालाब को खोदकर ठेकेदार ने तो अपना मतलब निकाल लिया लेकिन ग्रामीणों को दिखा दिया ठेंगा

गुंडरदेही cg 24 आजतक :- ब्लॉक मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत लिमोरा के आश्रित ग्राम मड़ियापार से खलारी बायपास मार्ग के ठेकेदार से ग्रामीण व सरपंच परेशान।

यह मामला है। :- मड़ियापार के सरकारी राजा तालाब से मुरूम निकाल कर सड़क ठेकेदार श्री राम इन्फोटेक कंपनी के द्वारा ग्राम के प्रमुख एवं सरपंच के मौखिक आदेश के चलते गांव में कुछ व्यवस्था बनाने को लेकर सरकारी तालाब से मुरूम निकालकर 20 से 22 ट्रिप हाईवा मुरूम को गांव में समतलीकरण एवं शीतला माता मंदिर में कुछ साउंड सिस्टम लेने के लिए कुछ सहयोग के लिए सरकारी तालाब को मुरूम खोदवाने के लिए गांव वालो से मौखिक रूप से बात हुआ था।

पर ठेकेदार की इस कदर मनमानी से ग्राम के प्रमुख व सरपंच के बातों को दरकिनार कर सरकारी तालाब पर अत्यधिक ज्यादा मुरूम खुदाई कर उस सरकारी तलाब की धज्जियां उड़ा दी आखिर सारी नियम को ताक में रखकर श्री राम इन्फोटेक कंपनी के ठेकेदार के द्वारा आज उस शासकीय तलाब की दशा और दिशा बदल दिया तलाब की तस्वीर देख कर आपको लगेंगा कि बाईपास निर्माण में घटिया किस्म के मुरूम का उपयोग किया है।

इस सड़क निर्माण के मुख्य जिम्मेदार अधिकारी पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ राजेश शर्मा एवं सब इंजीनियर मनीष कुमार जांगड़े को करोड़ों रुपए का बाईपास निर्माण की देखरेख में निर्माण करवाने का जिम्मा मिला है । मड़ियापार में खोदे गए शासकीय तालाब में पत्थर युक्त मुरूम को खोदकर बाईपास निर्माण में उपयोग किया गया है जिसका तस्वीर सामने हैं।

ग्राम के कुछ प्रमुख लोग एवं सरपंच के मौखिक अनुमति के बाद तलाब को खोदकर समतलीकरण एवं गहराई को बराबर करने की मौखिक रूप से बात हुआ था पर ठेकेदार मनमानी पर उतर गया है और बरसात में यदि पानी भर गया तो वह तालाब मौत का कुआं बन सकता है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी एसडीओ इंजीनियर की सड़क निर्माण कार्य मे चुप्पी से मड़ियापार के सरकारी तालाब से घटिया किस्म के मुरूम का उपयोग कर सड़क निर्माण किया जा रहा है। दो माह हो चुका है तलाब को खोदे पर अब तक ठेकेदार ग्रामीणों को मिलने भी नहीं पहुंच रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर सरपंच मड़ियापार सरोज साहू ने बताया कि गांव में व्यवस्था के लिए कुछ मुरूम निकालने के लिए ठेकेदार को कहा गया था पर ठेकेदार ना तो मुरूम डाले हैं और ना ही गांव को शीतला माता में कोई सहयोग दिया है और ना ही उस तालाब को समतलीकरण कर रहे हैं गांव की बैठक बुलाने पर भी ठेकेदार नहीं आते समतलीकरण नहीं करने से खतरा बना हुआ है। ग्रामीण गैंदूराम साहू ने बताया कि बैठक में तो हम नहीं गए थे पर गांव की कुछ प्रमुख लोग एवं सरपंच के माध्यम से गांव की व्यवस्था के कारण मुरूम के लिए बोल था जिसे ठेकेदार ने अभी तक नहीं किया है।

पूर्व सरपंच कल्याण साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतला माता मंदिर में साउंड सिस्टम एवं गांव में कुछ मुरूम डालने की बात ग्राम के कुछ प्रमुखों के साथ होने की बात सामने आ रहा है पर मैं उस बैठक में नहीं गया था सरकारी तालाब को समतलीकरण करना चाहिए ठेकेदार को। गांव के पंच आत्माराम साहू ने बताया कि गांव के व्यवस्था के कारण ग्राम प्रमुख और सरपंच के बीच सरकारी तालाब से गांव में हो रहे कीचड़ को मुफ्त दिलाने के लिए ठेकेदार को कुछ मुरुम निकालने के लिए बोला था पर ठेकेदार ने जरूरत से ज्यादा अपने स्वयं के सड़क निर्माण के लिए मुरूम निकाल लिया और हमारे गांव में अभी तक मुरुम नहीं डाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *