Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही थाना के आरक्षक ने किराए के मकान में सीलिंग फैन पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया,, मामला अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,, गुंडरदेही थाना के आरक्षक दीनानाथ पाटिल बेच क्रमांक 394 ने आज अपने किराए के मकान चेंजगंज में आत्महत्या कर लिया फिलहाल गुंडरदेही पुलिस की टीम ने घटना की जानकारी होते ही उनके निवास पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक ने अपने बेडरूम के कूलर में चढ़कर पंखे में पतला सा स्कार्फ के सहारा बेड के जस्ट ऊपर में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया फिलहाल घटनास्थल पर थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर एवं एसडीओपी दिनेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे समाचार लिखे जाने तक पंचनामा बनाकर इस घटना की जानकारी गुंडरदेही पुलिस आसपास के लोगों से एवं परिजन से जानकारी पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें की आरक्षक दीनानाथ पाटिल ने अधिकांश बड़े घटनाओं जैसे चोरी लूट डकैती जैसे कार्यों में बड़े अधिकारियों के साथ जांच के लिए सहयोगी के रूप में एक अच्छा अनुभव रखने वाले आरक्षक के आत्महत्या करने से गुंडरदेही पुलिस को आरक्षक दीनानाथ की पाटिल की कमी महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *