Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

थाना देवरी चौकी पिनकापार के साप्ताहिक बाजार में मोबाईल सेट चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार,अंतरजिला चोर गिरोह गिरफ्तार

Cg24आजतक न्यूज़

  • बाजार में मोबाईल चोरी करने वाले अंतजिला चोर गिरोह पर बालोद पुलिस की कार्यवाही।
  • थाना देवरी चौकी पिनकापार के साप्ताहिक बाजार में मोबाईल सेट चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार ।
  • आरोपियों के कब्जे से चोरी के 04 नग मोबाईल हैण्डसेट बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना देवरी चौकी पिनकापार साप्ताहिक बाजार में दिनाक 13.08.2021 को प्रार्थी रजनीकांत शर्मा पिता स्व. रूपनारायण शर्मा उम्र 34 वर्ष पता खामभाट चौकी पिनकापार के सैमसंग मोबाईल फोन कीमती 12000 रूपये कोई अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध कमांक 106/2021, धारा 379,34 भादवि पंंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक, श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन ,अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. पोर्ते के निर्देशन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री नवीन योरकर थाना प्रभारी देवरी की टीम द्वारा सीसीटीवी “तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी होने पर टीम को ग्राम गाजमर्रा पथराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव रवाना किया गया। जिसमें प्रकरण के आरोपी 1. सोमदास पिता राम लाल गोड़ उम्र 20 वर्ष पता ग्राम गाजमर्रा पयराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव 2. किरोध पिता स्व, धमेन्द्र गोड़ उम्र 21 वर्ष ग्राम गाजमर्रा पथराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर आज दिनांक 14.08 .2021 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपियो के कब्जे 04 नग मोबाईल हैण्डसेट वरामद किया गया है।

उक्त चोरी के प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक श्री नवीन कुमार बोरकर थाना प्रभारी देवरी, चौकी प्रभारी पिनकापार देव कुमार कोरार्म ,प्रथान कुलेश्वर यादव, आरक्षक देवेन्र साहू, आरक्षक मनोज धनकर की सराहनीय भूमिका रही है।

आरोपियो के नाम एवं पता 1. सोमदास पिता राम लाल गोड़ उम्र 20 वर्ष पता ग्राम गाजमर्रा पथराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.]

2. किरोध पिता स्व. थमेन्द्र गोड़ उम्र 21 वर्ष ग्राम गाजमर्रा पथराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *