Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला भानुप्रतापपुर,अंतागढ़,,नारायणपुर,,कोंडागांव की बैठक संपन्न ,चार सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई

दिनांक 14/08/2021 को छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला भानुप्रतापपुर,अंतागढ़,,नारायणपुर,,कोंडागांव की बैठक क्रमशः भानुप्रतापपुर वनमण्डल के सभाकक्ष,, अंतागढ़ के रेस्ट हॉउस,,, नारायणपुर के डिपो स्थित क्षात्रावास,,, एवं कोंडागांव के सभा कक्ष में सम्बंधित जिला अध्यक्षो क़े द्वारा संभागीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री श्री अखंड प्रताप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष-अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ,नई दिल्ली श्री सतीश मिश्र जी,,, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मूलचंद शर्मा,,उप प्रांताध्यक्ष श्री सुजीत रंगारी,,उप प्रांताध्यक्ष लीना कश्यप,, प्रांतीय महामंत्री श्री रामकिशुन साहू,,राजनांदगांव जिलाध्यक्ष श्री अजित दुबे,,बालोद जिलाध्यक्ष श्री श्याम लाल डड़सेना,और प्रांतीय टीम के अधिकांश पदाधिकारी/सदस्य भी उपस्थित रहे ।प्रान्त के द्वारा प्रस्तावित निम्नानुसार चार सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा किया गया।
1: समान कार्य समान वेतन
2: वेतनमान 2750 3050 के संबंध में
3: तेंदूपत्ता में 180 पद संविदा के विरोध में
4: पारी बाहर पदोन्नति के विरोध उपरोक्त मांग शासन के द्वारा नहीं मांने जाने पर वन कर्मचारी संघ के द्वारा हड़ताल की तैयारी पर भी कर्मचारियों से परामर्श किया गया । कांकेर संभाग के वन कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल पर जाने हेतु इस शर्त पर समर्थन दिया कि इस बार आर पार की लडाई होनी चाहिए ।किंतु पहले जिलाध्यक्ष के चुनाव को प्राथमिकता दिया जावे,,तत्पश्चात कोरोना काल की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर
उचित समय पर हड़ताल की जावे!
उपरोक्त बैठक में भानुप्रतापपुर,, अंतागढ़,,नारायणपुर,, कोंडागांव के समस्त वनकर्मियों की उपस्थिति एवं एकरुपता विचारधारा से प्रभावित होकर प्रांताध्यक्ष श्री मूलचंद शर्मा ने सभी वनकर्मचारियों का हार्दिक आभार प्रगट करते हुए,,,कोंडागांव संघटन से सक्रिय एवं कर्मठ जुझारू साथी भाई स्वर्गीय रंजीत जी गौतम की असामयिक देहांत पर गहरा शोक प्रकट कर,सभी कांकेर सम्भाग के साथियों तथा श्री सतीश मिश्र जी के साथ शोकाकुल परिवार से भेंट कर शोक संतप्त परिवार का ढांढस बढ़ाते हुए संघटन के सिपाही स्वर्गीय रंजीत जी गौतम को श्रद्धांजलि अर्पित की,! कांकेर सम्भाग से अधिकांश आदि वन कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *