Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अपने ही सरकार के निर्णय के विरोध में धरने पर बैठी क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छन्नी साहू चौकी को जिला नहीं बनाए जाने को लेकर चक्का जाम


रिपोर्टर के एस ठाकुर
ब्यूरो चीफ राजनांदगांव

स्वाधीनता की 50 वी वर्षगांठ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को 4 नए जिले शक्ति, सारंगढ़, महेंद्रगढ़ एवं मोहला मानपुर की सौगात दी ।
इन क्षेत्रों को नया जिले घोषित करने में जहां क्षेत्र वासियों में उत्साह उमंग एवं खुशी की लहर दिखाई दी ।
वही नये जिले की आस को लेकर तथा नए जिले बनाने को लेकर बरसों से संघर्ष करने वाले क्षेत्र में आक्रोश एवं नाराजगी भी देखा गया । चौकी को जिला बनाए जाने की मांग जिला निर्माण संघर्ष मोर्चा के द्वारा काफी लंबे समय से किया जा रहा था ।
चौकी में उपलब्ध संसाधन चौकी के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक की चौकी मुख्यालय से दूरी तथा जिला बनने की स्थिति में नए कार्यालय भवन के लिए चौकी में उपलब्ध रिक्त राजस्व भूमि कौ देखते हुए चौकी के क्षेत्रवासी पूरी उम्मीद लगाए बैठे थे, की जब कभी जिले की घोषणा होगी निश्चित तौर से चौकी को नए जिले का सौगात जरूर मिलेगा । लेकिन जैसे ही कल मोहला मानपुर को नया जिला बनाने की घोषणा हुई चौकी क्षेत्रवासियों एवं जिला निर्माण संघर्ष समिति का सब्र टूट गया। और उनमें जबरदस्त नाराजगी गुस्सा और आक्रोश देखने को मिला । जिसके फलस्वरूप जिला निर्माण संघर्ष मोर्चा एवं नागरिकों के आव्हान पर चौकी मोहला मानपुर से महाराष्ट्र को जोड़ने वाली स्टेट हाईवे पर दोपहर कभी 11 और 12 के बीच चक्का जाम कर दी । सड़क में धरने पर बैठ गए तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया एवं शासन एवं प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे । जिसके चलते राजनांदगांव से चौकी होकर मोहला मानपुर महाराष्ट्र जाने वाले यात्री बस अन्य वाहन पूरी तरह से जाम हो गया ।
तथा जाम में फंसे वाहनों कीलंबी लाइन लग गई ।
चक्का जाम की स्थिति तथा जनता के आक्रोश को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया ।
लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे और उनका एक ही कहना था कि जब तक चौकी को जिला घोषित नहीं किया जाएगा तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे उनका आंदोलन चलता रहेगा
इसी बीच स्वतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने चौकी पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विधायक छन्नी साहू मार्ग से गुजरने लगे विधायक को देखकर प्रदर्शनकारी उनके गाड़ी के नजदीक पहुंच गए तथा विधायक के गाड़ी का घेराव कर प्रशासन तथा शासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे । प्रदर्शनकारी की मांग का समर्थन करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्रीमती साहू अपने ही सरकार के निर्णय के विरुद्ध जनता का साथ देते बीच मार्ग पर स्वयं धरने पर बैठ गई और अपने ही सरकार के विरोध में हल्ला बोल दिया ।
इस पूरे मामले में कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बटी हुई दिखाई दी।
एक गुट जहां सरकार के फैसले का स्वागत कर रहे थे वही दूसरा गुट चौकी को जिला बनाने के पक्ष में सरकार के विरुद्ध आमजन के साथ चक्का जाम पर बैठे दिखाई दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *