Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

15 अगस्त को पूरे दुर्ग संभाग में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं, 12 जिलों में नहीं मिला कोई नया मरीज

रायपुर. 16 अगस्त 2021

दुर्ग संभाग के पांचों जिलों में 15 अगस्त को कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। इस दिन प्रदेश के 12 जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश में संक्रमण की औसत दर वर्तमान में 0.28 प्रतिशत है। दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज और नारायणपुर जिले में 15 अगस्त को कोरोना सैंपलों की जांच में एक भी सैंपल पॉजिटिव नहीं पाया गया। इस दिन प्रदेश में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 1295 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *