गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू -छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में 52 करोड़ 70 लाख अंतरित किए जाने का आभार मानते हुए कहा कि के प्रदेश की संवेदनशील और दूरदर्शी भूपेश सरकार ने किसानी काम काज व त्यौहारों के मौके पर आर्थिक राहत और मदद की है।
राजीव गांधी न्याय योजना पर क्या कहते हैं कांग्रेस नेता।
विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा किसान अन्नदाताओं को राजीवगांधी किसान न्याय योजना की दूसरी क़िस्त सीधे उनके खातों में डाल कर प्रदेश की भूपेश सरकार ने जनता से किए वायदों को पूरा करने की ओर एक और कदम बढाया है।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा सरकार किसानों की मंशा के अनुरूप प्रदेश में काम कर रही है और ढाई साल में सरकार की उपलब्धि छत्तीसगढ़ प्रदेश वासी भली-भांति जान चुके हैं। भूपेश सरकार किसानों की सरकार है।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर ने कहा छत्तीसगढ़िया सरकार हमेशा छत्तीसगढ़ के किसानों की हित में अपने योजना बनाकर छत्तीसगढ़ को एक खुशहाली की ओर ले जाने को काम कर रही है भारत देश का पहला राज्य है जहां गोबर खरीद कर लोग गरीबी दूर कर रहे हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार कि जो न्याय योजना है जो किसानों को विकट संकट के समय जो राशि किसानों के खाते में डाले हैं उसे कभी भुला नहीं जा सकता छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर अपना योजना का संचालन प्रदेश में कर रहे हैं।
नगर के वरिष्ठ पार्षद सलीम खान ने कहा ,,राज्य की भूपेश सरकार जो वादा किए हैं उससे भी ज्यादा काम करने वाली सरकार है ढाई साल के कार्यकाल में किसान खुशहाली जीवन जी रहे हैं किसान निधि योजना संजीवनी साबित हो रहा है कोरोना काल से निपटने के बाद भी सरकार जनता के हित में काम कर रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904