Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दल्ली राजहरा भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति बैठक संपन्न

भारतीय जनता युवा मोर्च दल्ली राजहरा की प्रथम कार्यसमिति सदस्य बैठक का आयोजन स्थानीय साहू सदन में आयोजित हुआ। नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे उपस्थित हुए। सर्वप्रथम माँ भारती, प. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ शयमा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में युवा मोर्चा के गठन के पश्चात अब तक किये गए कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि युवा मोर्चा द्वारा धर्मान्तरण के विरुद्ध जनजागरण रैली निकाली और आने वाले समय में भी पूरी जोश के साथ वादाखिलाफी कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध मैदानी लड़ाई लड़ेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी कहलाने वाली भाजयुमो बालोद जिला के किसानों एवं युवाओ की हक की लड़ाई लड़ेगी, आने वाले समय में कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए युवाओ से बेरोजगारी भत्ता, रोजगार के झूठे वादों के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे साथ ही उन्होंने उपस्थित युवाओ को पूरी लगन से कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया। दल्ली राजहरा युवा मोर्चा प्रभारी जिला महामंत्री विकास जैन ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम को नगर मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष एकांत पावर, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भूपेंद्र श्रीवास, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मयंक अग्रवाल ने भी संबोधित कर युवाओ को राष्ट्रहित एवं सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता देने के लिए प्रेरित किया। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा अनिल खोबरागड़े, भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, जिला मंत्री सोनू ठगेल, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह उपस्थित थे। अंत मे सभी अतिथियों को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन युवा मोर्चा महामंत्री भूषण निर्मलकर एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष अरविंद सौरभ ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री एम एस श्रीजीत उपाध्यक्ष पंकज धनकर, नीलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, मंत्री राजकुमार, राहुल राज, जय, साहनी, प्रचार प्रसार प्रमुख अनिकेत देशलहरा, सोशल मीडिया प्रभारी अभिजीत श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अविनाश मालवी, प्रणव साहू, सोनू विभार, दिलीप, संतोष यादव, पूर्वा साहू, रोमा राय, आदित्य बेहरा गोलू, अजय चौबे,संतोष, दुर्गेश साहू, राहुल सिंह एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *