Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महासमुंद पुलिस चौकी बलौदा की कार्यवाही 225लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 01आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सराईपाली श्री विकास पाटले एवं थाना प्रभारी सरायपाली श्री आशीष वासनिक के मार्गदर्शन में चौकी बलौदा थाना सरायपाली क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन/ बिक्री पर कार्यवाही करते हुए दिनाँक 20/08/2021 मुखबीर की सूचना पर चौकी बलौदा के ग्राम खोखेपुर में बुलु नाम के व्यक्ति के घर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने के लिये अपने, घर,बाढ़ी, कोठा में भारी मात्रा में रखा है की सूचना पाकर तत्काल मौके में जाकर तस्दीक करने पर बुलु उर्फ किर्तन पिता धर्मदास साहु उम्र 32बर्ष ,ग्राम खोखेपुर चौकी बलौदा थाना सरायपाली अवैध रूप से ,4नीले रंग के 50-50लीटर वाली प्लास्टिक के जरीकेन , व 01नीले रंग के 30 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन कुल225लीटर अवैध महुआ शराब कीमती लगभग 45000रुपये को ग्राहक की तलाश करते हुए मिले जिसे महुआ शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस देने पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का करना पाए जाने से मोके से अवैध महुआ शराब,225लीटर कीमती लगभग 45000₹ कुल जुमला 45000₹ को मौके से जप्त कर आरोपी, बुलु उर्फ किरतन को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध्द कर न्यायीक रीमाण्ड पर भेजा गया।।
सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बलौदा उप निरीक्षक श्री नसीम उद्दीन खान ,प्रधान आरक्षक श्री वीरेंद्र सेठ, आरक्षक ,वीरेंद्र कर,महिला आरक्षक सरोज टेकाम शामिल रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *