
गुंडरदेही cg24आजतक
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू – गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम कचान्दूर के मुख्य मार्ग बाजार चौक के पास भुनेश्वर साहू के निवास में दिन शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे लगभग एक लाख 50 हजार रुपए की सोना चांदी सहित नगद राशि 4 हजार रुपए चोर ने चोरी कर लिया गुंडरदेही पुलिस ने चोरी की घटना की जांच कर रही है । वही मकान मालिक भुनेश्वर साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार जो स्वयं राज मिस्त्री का कार्य करते हैं, और उनकी पत्नी पूर्णिमा साहू कृषि कार्य करने गए थे इसी बीच घर में बुजुर्ग मां अहिल्या बाई साहू जो अपने छोटे से नतनिन के साथ खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। इसी भी चोर ने लाखों रुपया की हाथ सफाई कर लिया।
आलमारी के लाकर का चाबी उसी रूम में होने के कारण चोर आसानी से चोरी करने में कामयाब हो गया वही चोर ने जेवरात और नकदी रकम चोरी करने के बाद स्टील के टिफिन डब्बे में रखे सामान को ले जाकर खाली डब्बा बिस्तर पर छोड़ दिया।
चोर ने घर के एक दरवाजा खोल कर बेडरूम में रखें अलमारी की चाबी ढूंढ कर अंदर के दूसरे नंबर लाकर से सोना चांदी जैसे मंगलसूत्र, गुलूबंद ,पैर पट्टी, कान का बाली ,पायल ,सहित नगद राशि 4 हजार रुपए चोरी मामला की विवेचना गुंडरदेही पुलिस थाना मे नव पदस्थ थाना प्रभारी भानु प्रताप साव के द्वारा कि जा रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904