Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पाटेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा के समापन व भगवान रुद्रेश्वर महादेव में जल चढ़ाते ही क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश

Cg24आजतक न्यूज :- डौंडीलोहारा :- जामडी पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास महात्यागी ने क्षेत्रवासियों के साथ पाटेश्वर धाम के रुद्रेश्वर महादेव में गंगा धाम ढोकला से कावड़ यात्रा निकालकर जल चढ़ाया इसका मुख्य उद्देश्य था छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो , छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हो , वसुधैव कुटुंबकम की भावना प्रबल हो , धार्मिक वातावरण का निर्माण हो इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए रुद्रेश्वर महादेव पाटेश्वर धाम में जलाअभिषेक किया गया । निश्चित तौर पर 3 घंटे में इस मान्यता का असर देखने को मिला और धरती की प्यास बुझाने वाली बारिश हुई । इस बारिश से क्षेत्रवासियों में पाटेश्वर धाम में विराजमान पाटेश्वर बाबा , रुद्रेश्वर महादेव के ऊपर आस्था और प्रगाढ़ होने लगी है । लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है की कावड़ यात्रा निकाल कर जलाअभिषेक करने से तुरंत फलीभूत हुआ है। क्षेत्रवासी एक दूसरे को मोबाइल के माध्यम से आपके यहां बारिश हो रही है या नहीं ? का संदेश पूछते नजर आये।पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास महत्यागी ने बताया कि पाटेश्वर धाम की मान्यता है जब जब मनोकामना लेकर आयोजन किया जाता है तो निश्चित तौर पर पाटेश्वर बाबा की असीम कृपा होती है और मनोकामना पूर्ण होता है । लाखों भक्तों के आस्था व श्रद्धा का केंद्र पाटेश्वर धाम में विराजित समस्त देवी देवता सभी की मन्नतें पूरी करती है। आस्था , श्रद्धा और विश्वास से किया गया कार्य सदैव फलदायी होता है। धर्म के कार्य करने में समस्या जरूर आती है। मगर भगवान अपने भक्तों की भक्ति का सम्मान करते हैं। जब जब अल्प वृष्टि की स्थिति बनता है तब तब पाटेश्वर बाबा के शरण में जाते हैं। पाटेश्वर बाबा क्षेत्रवासियों को निराश नहीं किया है। आज जलाभिषेक के बाद से क्षेत्र में जमकर बादल बरसे हैं। जिससे क्षेत्रवासी राहत की सांस ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *