छत्तीसगढ़ की पारंपरिक डोल संगीत के साथ दैवीय वेषभूषा में सजे युवाओं के कांवड़ियों के शिव गीतों में झूमते लोगो को देखना काफी आनंददायक था
वनवासी क्षेत्रो से निकल रहे इस विशाल शिव कांवड़ यात्रा का सभी धर्म,सम्प्रदाय जे लोगो ने जोरदार स्वागत किया कही रामायण गान हुआ तो कही आरती उतारी गई तो कही फूलों की वर्षा से कांवड़ियों का स्वागत अद्भुत था
सर्व समाज दल्ली राजहरा ने जंहा कुम्हली में जलपान की व्यवस्था की वही प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने कांवड़ियों को बिस्किट के पैकेट दिए वही आदिवासी भाइयों ने चाय व पेयजल की व्यवस्था की तो कोडेकसा में पाटेश्वर सेवा संस्थान ने पुलाव खिलाया वही देर शाम मन्दिर में भोजन की व्यवस्था की गई
बालोद/डौण्डी लोहारा cg24आजतक न्यूज :–राजनांदगांव जिला के नवीन जिला मोहला मानपुर के ढोकला ( गोटाटोला) के झरने से पवित्र जल लेकर बालोद जिला के प्रसिद्ध देव स्थल जामड़ी पाटेश्वर धाम में कल हजारों शिव भक्तों व 600 कांवड़ियों की विशाल कांवड़ यात्रा ने दो जिलों की वन्य सीमा क्षेत्रो के ग्रामों में शिवभक्ति का एक भव्य व ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा का दर्शन वनवासी भाइयों व बहनों को करा दिया पाटेश्वर सेवा संस्थान के संत रामबालकदास जी महात्यागी के नेतृत्व में प्रथम वर्ष आयोजित इस विशाल कांवड़ यात्रा ने मानो वन्यभूमि को देवधर का रूप दे दिया हो चारो ओर फैली हरियाली व शिव भक्ति में सराबोर चाहे बुजुर्ग हो युवा हो माता हो या बहन सभी एक स्वर में वनांचल की भूमि को हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान कर रहे थे। 30 किलोमीटर की यह कही सरल कही कठिन सड़को से चलते कांवड़ियों के जोश व शिव भक्ति व पाटेश्वर धाम के प्रति अटूट श्रद्धा के दैवीय ताकत के साथ यह कांवड़ यात्रा पूरी तरह से सफलता के साथ संपन्न हुआ संत रामबालकदास जी के अगुवाई में ढोकला से गोटाटोला,कुम्हली,झिकाटोला,कोडेकसा,जुंगेरा, केरीजुंगेरा व भंडारीटोला व अंतिम पड़ाव जामड़ी पाटेश्वर धाम में विराजित महाकाल शिव प्रभु रुद्रेश्वर महादेव को देर शाम जल चढ़ाने व 500 दीपो की भव्य आरती के साथ समापन हुआ


छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 12 जिलों से इस कांवड़ यात्रा में शामिल होने शिव भक्त एक दिन पहले ही जत्थे के रूप में पाटेश्वर धाम पहुंच गए थे जो 21 अगस्त को सुबह ही जल लेने ढोकला पहुंच गए व वँहा से जल भरकर वो पाटेश्वर धाम के लिए निकल पड़े ग्राम गोटाटोला में कुछ लोगो ने इस कांवड़ यात्रा को प्रभावित करने इसे रोकने का कुत्सित प्रयास किया लेकिन हजारों के जनसमूह व धर्म के प्रति अटूट आस्था लिए इन धर्मप्रेमी कांवड़ियों ने इसे विफल कर दिया व आगे बढ़ते गए । संत रामबालकदास जी ने गोटाटोला में कांवड़ियों को सम्बोधित करते हुए ऐसे गलत कार्यो को अंजाम देने वालो को से कहा कि काल से वो डरे जो काम करे चांडाल का ,और उसका कोई क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का संत ने कहा कि जज्बा बनाये रखो किसी से डरने की जरूरत नही व सत्य से टरने की जरूरत नही है। और जरूरत किसी से लड़ने की भी नही है। संत रामबालकदास जी ने कहा कि आज अगर हम लड़े होते तो स्थिति काफी विपरीत होता लेकिन संत स्वभाव की जरूरत है। और जंहा संत स्वभाव होता है। वँहा भगवान कई रूप लेकर आता है। वो पुलिस बनकर आता है। भक्त बनकर आता है। समाज बनकर आता है।


संत रामबालकदास जी ने कांवड़ियों के जल चढ़ाने व शिव आरती के देर शाम को पूरे क्षेत्र में जोरदार हुई बारिश पर कहा कि गंगा धाम ढोकला से कावड़ यात्रा निकालकर जल चढ़ाया इसका मुख्य उद्देश्य था छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो , छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हो , वसुधैव कुटुंबकम की भावना प्रबल हो , धार्मिक वातावरण का निर्माण हो इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए रुद्रेश्वर महादेव पाटेश्वर धाम में जलाअभिषेक किया गया । निश्चित तौर पर 3 घंटे में इस मान्यता का असर देखने को मिला और धरती की प्यास बुझाने वाली बारिश हुई । इस बारिश से क्षेत्रवासियों में पाटेश्वर धाम में विराजमान पाटेश्वर बाबा , रुद्रेश्वर महादेव के ऊपर आस्था और प्रगाढ़ होने लगी है ।पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास महत्यागी ने बताया कि पाटेश्वर धाम की मान्यता है जब जब मनोकामना लेकर आयोजन किया जाता है तो निश्चित तौर पर पाटेश्वर बाबा की असीम कृपा होती है और मनोकामना पूर्ण होता है । लाखों भक्तों के आस्था व श्रद्धा का केंद्र पाटेश्वर धाम में विराजित समस्त देवी देवता सभी की मन्नतें पूरी करती है। आस्था , श्रद्धा और विश्वास से किया गया कार्य सदैव फलदायी होता है। धर्म के कार्य करने में समस्या जरूर आती है। मगर भगवान अपने भक्तों की भक्ति का सम्मान करते हैं। जब जब अल्प वृष्टि की स्थिति बनता है तब तब पाटेश्वर बाबा के शरण में जाते हैं। पाटेश्वर बाबा क्षेत्रवासियों को निराश नहीं किया है। आज जलाभिषेक के बाद से क्षेत्र में जमकर बादल बरसे हैं। जिससे क्षेत्रवासी राहत की सांस ले रहे हैं।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904