सांसद ने कल ही धरना स्थल पर कहा था किसानों को पहले पानी दो नही तो खदान बन्द करवा देंगे,देर शाम बीएसपी ने लिया पानी देने का निर्णय
डौण्डी लोहारा/डौण्डी cg24आजतक न्यूज :- कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के दमदारी दिखाने व बीएसपी प्रबंधन को एक दिन के अंदर क्षेत्र के किसानों को पानी उपलब्ध कराने के निर्देश पर बीएसपी प्रबंधन दल्ली राजहरा व स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को तीन दिन पानी देने का निर्णय लिया है। कल ही कांकेर सांसद मोहन मंडावी महामाया क्षेत्र के 12 ग्रामों के किसानों से मिलने पहुंचे व मौके पर बीएसपी प्रबंधन को सख्त लहजे में चेतावनी दी थी कि अगर किसानों को कल से पानी नही दिया गया तो प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे सांसद मंडावी ने सैकड़ो आंदोलनरत किसानों के बीच कहा था कि भिलाई स्टील प्लांट को प्रदेश के कई जलाशयों से पानी मिलता है। लेकिन किसानों को कम बारिश के चलते सिर्फ बोइरडीह डेम का ही सहारा है। किसान हमारे अन्नदाता है। और गरीब किसान को पानी पहले उपलब्ध हो और आज इस पहल व सांसद के कड़े रुख का फायदा डौण्डी क्षेत्र के 12 ग्रामों के किसानों को मिलने जा रहा है।
पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने डेम से पानी उपलब्ध कराने को लेकर बीएसपी प्रबंधन के निर्णय के बाद क्षेत्रीय सांसद मोहन मंडावी को धन्यवाद ज्ञापित किया जिसमे भीखम भूआर्य सरपंच अड़ेझर, झुमुक भण्डारी सल्हाईटोला,शंभु लेडिया, बूढ़ान उइके,जमुना बाई शामिल रहे। बालोद जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने कहा कि सांसद मोहन मंडावी ने क्षेत्र के किसानो की बात को बहुत ही गम्भीरता से लेते हुए दमदारी से पहल की व जिस इन किसान साथियों को पानी मिलेगा।

किसानों की यह थी मांग :- बोइरडीही जलाशय का पानी छोड़ने से बीएसपी प्रबंधन का इंकार कर दिया था जिसके बाद फिर किसानों का धरना जारी था किसान अपनी फसल को बचाने के लिए बोइरडीही जलाशय से पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे लेकिन बीएसपी प्रबंधन इस बात पर राजी नहीं हो रहा था धरने पर बैठे माइंस एरिया में रहने किसानों का कहना था कि क्षेत्र में बोइरडीही जलाशय है। जिसका पानी हमारे खेतों को मिल जाये तो कम बारिश होने के चलते खराब हो रही हमारी फसल बच जाएगी. लेकिन बीएसपी प्रबंधन हमारी बात नहीं मान रहा है। जीस पर सांसद ने मौके पर ही उच्चाधिकारियों से की बात और हो गया निर्णय
सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि किसानों को समय पर पानी नही मिलने से काफी परेशानी हो रहा था और आज किसानों की मांग सही है। डेम से पानी देना ही होगा इसके लिए मेने बीएसपी प्रबंधन से कल बात की व पानी देने की बात कही जिस पर प्रबंधन व स्थानीय प्रशासन ने निर्णय लिया है। कि किसानों को डेम से पानी दिया जाएगा
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904