Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नव पदस्थ थाना प्रभारी से गुंडरदेही व्यापारी संघ एवं गणमान्य नागरिक ने की सौजन्य मुलाकात कानून व्यवस्था के संबंध में हुई चर्चा

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू, :-गुंडरदेही थाना में नव पदस्थ थाना प्रभारी भानु प्रताप साव ने नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन, व्यापारी संघ एवं नगर के वरिष्ठ नागरिक सहित आम नागरिकों की बैठक ली। बैठक में थाना प्रभारी साव ने समस्त लोगो का परिचय लिया, जिसके बाद नगर व्यापारियों के साथ शहर की विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर बातचीत की गई।

थाना प्रभारी साव ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस हमेशा आपकी सुरक्षा व सहयोग के लिए हैं। असामाजिक तत्वों व अवैध कारोबार करने वालों के बारे में पुलिस को सूचना दें। वही गुंडरदेही थाना प्रभारी ने व्यापारियों को नगर में घट रही चोरी की घटना सहित अन्य समस्याओं को समाधान करने का भरोसा दिलाया एवं कहा कि उनकी सुरक्षा मे कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर ने कहा पुलिस थाना से अर्जुंदा चौक तक कच्चे भानूप्रतापपुर से रायपुर की ओर चलने वाली भारी वाहन की रफ्तार कम करने स्टाइपर लगाने की आवश्यकता है।

जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा पूर्व में व्यापारी संघ व जनप्रतिनिधि पा
र्षद अध्यक्ष के सहयोग से कैमरा लगाए गए हैं उसका निरंतर मानिटरिंग होना चाहिए

वही व्यापारी संघ एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा मीडिया से बातचीत में बताया कि गुंडरदेही के आसपास अवैध कारोबार जैसे रेत का अवैध उत्खनन एवं धमतरी से भारी वाहन हाईवा में लोड होकर परिवहन करने वाले गाड़ियों का निरंतर चेकिंग होना चाहिए इनके अलावा शहर में तीन सवारी में कुछ युवकों को भारी रफ्तार गाड़ी चलाना हम बात हो गए हैं इन पर भी लगाम लगाने की आवश्यकता है गुंडरदेही नगर के सीतला मंदिर तालाब पार वार्ड नंबर 9 वार्ड नंबर 5 बघमरा बस स्टैंड के पीछे चैनगंज के अलावा अन्य जगहों पर सट्टे का कारोबार पर बड़ी कार्रवाई हुआ है वर्तमान में फिर सट्टे का कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

थाना प्रभारी भानु प्रताप साव ने समस्त नगरवासियों एवं थाना क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि करोना कॉल की तीसरे चरण को ध्यान में रखते हुए भीड़-भाड़ इलाके में सोशल डिस्टेंस मास्क अनिवार्य है

बैठक में विशेष रूप से नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रानू हेमंत सोनकर, सांसद प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी महामंत्री प्रमोद जैन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर, पूर्व पार्षद हेमंत सोनकर, पार्षद शंकर यादव, विजय सोनकर इको निषाद, उपाध्यक्ष संजू सोनकर, विजय कोरे, पार्षद सोहन सोनी, धर्मेंद्र साहू, सुरेश सोनी, दर्शन जैन, दानमल जैन, प्रकाश महोबिया, राजा पार्क, गोलू बक्स, फहीम बक्स, शुभम सोनी, मनीष चौरसिया, ,,,,,,, सहित नगर के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *