

सीजी 24 आज तक बालोद
ग्राम बैहाकुंआ एवं डारागांव के आंगनबाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण, किया वहां पर से पोषण वाटिका से उत्पादित सब्जियों को बच्चों एवं गर्भवती माताओं को खिलाने कहा गया
बुधवार को जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम बैहाकुंआ एवं डारागांव के आंगनबाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां आंगनबाड़ी केन्द्र में 3 से 6 वर्ष के बच्चे एवं गर्भवती माताओं को गर्म भोजन देने कहा गया कलेक्टर महोबे द्वारा कार्यकर्ता एवं मितानिन से कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी ली गई जिस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालती सहारे ने अवगत कराते हुए बताया कि उनके आंगनबाड़ी केन्द्र में एक बच्चा अति गंभीर कुपोषित है जिसके बाद कलेक्टर द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को एनआरसी में भर्ती कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया
वही कलेक्टर के द्वारा वहां पर उपस्थित गर्भवती माता से भी चर्चा कर आंगनबाड़ी केन्द्र में मिलने वाले गर्म भोजन की गुणवत्ता के संबंध में पुछताछ की गई जिस पर महिलाओं ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में ताजा एवं गर्म भोजन मिलता है
डौंडीलोहारा के ब्लॉक के आंगनबाड़ी केन्द्रों का वेदांता समूह द्वारा पुर्नउधार किया गया है
वहीं ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया गांव से लगे गोंदली जलाशय से खेतों के लिए सिंचाई के लिए लिफ्ट इरिकेशन सिंचाई के लिए पानी की मांग के लिए शासन से मांग किए नियमसिंह पटेल मिलन खरे ,योगेंद्र भंडारी ,धनराज देहारी ,राम सिंह भंडारी भारती सहारे, विक्रम बेल सरिया आदि
ग्रामीणों ने बताया कि आज से 25 वर्ष पहले सूखा राहत कार्य के माध्यम से इस जगह पर लगभग 12 लाख रुपए खर्च कर सिंचाई के लिए साधन बनाया जा रहा था पर कुछ कारणों से वह पूरा नहीं हो पाया है जिसे वर्तमान में किसान पानी की समस्या को देखते हुए विगत कई वर्षों से शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं पर अब तक मांग पूरी नहीं हो पाई है इससे ग्रामीणों ने पुनः जिला कलेक्टर को फिर से आवेदन दिए हैं और गौठान में विद्युत पोल लगाने कभी आवेदन दिए हैं जिसे जिलाधीश ने विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को भेजकर निरीक्षण करवाने की बात कही
कलेक्टर महोदय ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पपीता के पौधे का रोपण भी किया गया निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिकिर्तन राठौर, वेदांता समूह की स्टेट लीड रिफत शमिम खान, सरपंच श्रीमती संध्या चुरेन्द्र एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904