Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में ज्वांगा में कांकेर सांसद मोहन मंडावी सम्मिलित हुए

श्री लखेश्वर बघेल बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।


इस अवसर में उपस्थित रहे श्री कवासी लखमा ,मंत्री छ ग श्री मनोज मंडावी विधानसभा उपा , दीपक बैज सांसद,शिशुपाल शोरी विधायक, राजमन , अनूप नाग , रेखचन्द , देहुती कर्मा, हेमंत ध्रुव,कश्यप , बीरेश ठाकुर सभी जिले के कलेक्टर जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सभी विभाग प्रमुख की उपस्थिति थी।
सांसद श्री मोहन मंडावी ने बैठक में अपने सुझाव देते हुए कहा कि … प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कार्यों को समयावधि में पूरा करने हेतु समय सीमा निर्धारित किया जाए। मोहल्ला क्लास को स्कुल में लगाया जाय। प्राधिकरण के चिन्हित ग्रामों की सूची दी जाय। सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित रखा जाय। बस्तर के गीतों को विद्यालयों में अनिवार्य करने का पहल किया जाए। दर्शनीय स्थलों को संरक्षित किया जाए। गोटीटोला पहाड़ी को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाय। एनीकेट में पानी संरक्षित हो यह सुनिश्चित किया जाए। बस्तर संभाग में स्वास्थ सुविधा बेहतर हो। गोठानो में हुए अवैध कब्ज़ा को हटाया जाए। प्राधिकरण के द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *