Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अपहरण के आरोपी को पकडने मे मिली सफलता थाना गुण्डरदेही में अप.क.117,“21 धारा 363 भादवि कायम कर कि जा रही थी विवेचना आरोपी के कब्जे से अपहृता को किया गया बरामद

Cg24आजतक

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि घटना दिनांक 16.06.21 को वार्ड क0 10 गुण्डरदेही के रहने वाले प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी डोमेंद्र कुमार सोनकर ने इनकी पृत्री को नाबालिक जानते हुए भी माता पिता की अभिरक्षा से बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 16.06.20241 को अपराध कं. 117,/21 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी पता तलाश दौरान सूचना मिला कि ग्राम मरकाटोला थाना गुरूर जिला बालोद में राठी के मकान को किराये में लेकर रह रहे है, कि सूचना पर हमराह स्टाफ प्रार्थी परिजन के साथ जाकर सूचना की तस्दीक किया। तस्दीक दौरान डोमेंद्र कुमार सोनकर पिता नंदकुमार सोनकर उम्र 26 वर्ष के कब्जे से पीडिता को बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर बरामद किया गया। महिला सेल प्रभारी निशे० पदमा जगत से कथन कराया जाकर पीडिता का मुलाहिजा जिला अस्पताल बालोद कराया गया। डॉक्टर द्वारा स्लाइड प्रिर्जव कर शारीरिक संबंध बनाया जाना लेख किया गया। प्रकरण में पीडिता का घटना दिनांक को पहने हुए अण्डरवियर जप्त कर एवं आरोपी सदर का शारीरिक परीक्षण एवं घटना दिनांक को पहने हुए अण्डरवियर का परीक्षण कराया गया। डॉक्टर साहब आरोपी शारीरिक संबंध बनाने योग्य होना लेख किया गया है। जप्तशुदा अण्डरवियर का रासायनिक परीक्षण कराने हेतु लेख किया गया है। आरोपी सदर का धारा 366,376(2)(ढ) भादवि 4,5(5),6 पॉक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में उक्त धारा जोडी गई। प्रकरण सदर में अभी तक विवेचना से आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पूर्ण सबुत पाये जाने से दिनांक 25.08.21 के 20.30 बजे विधिवत्‌ गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है, पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद सदानंद कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद डी.आरपोर्ते के आदेशानुसार, उप पुलिस अधीक्षक महोदय दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन, में प्रकरण के आरोपी को पकडने एंव अपहृता को बरामद करने मे निरीक्षक भानुप्रताप साव, सहायक उपनिरीक्षक पुनउराम साहू. महिला प्र.आर. सीता गोस्वामी, आरराहूल मनहरे, आकाश सोनी, महिला आरक्षक अर्णिका ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी01. डोमेंद्र कुमार सोनकर पिता नंदकुमार सोनकर उम्र 26 साल साकिन वार्ड नंबर 07 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *