
बालोद . राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद श्री के. विनोद कुजूर जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद कुमारी सुमन ध्रुव के द्वारा आज दिनांक 26/8/2021 को उप पंजीयक कार्यालय बालोद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की लगभग 200 की उपस्थिति थी जिन्हें सचिव श्रीमती सुमन सिंह द्वारा आगामी 11/ 9/ 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई तथा घरेलू हिंसा , मौलिक कर्तव्य एवं महिलाओं के अधिकार के संबंध में विशेष प्रावधानों तथा दंड प्रक्रिया संहिता एवं भारतीय दंड संहिता की जानकारी दी गई । प्रशिक्षु न्यायधीश कुमारी कोनिका यादव एवं श्री गुरुप्रसाद देवांगन द्वारा भरण पोषण, ट्रैफिक चालान के मामले की जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर पैनल अधिवक्ता श्री पंकज राजपूत एवं पैरा लीगल वालंटियर रमेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904