Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राज्य स्वच्छता पुरस्कार 2020: स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय श्रेणी में धनगाॅव (गुण्डरदेही) को मिला प्रथम पुरस्कार एम.एच.एम. युक्त ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत घोटिया (डौण्डी) और सामुदायिक शौचालय उत्कृष्ट डिजाइन हेतु उपअभियंता मोहन नेताम को मिला प्रथम पुरस्कार

बालोद, 19 नवम्बर 2020


राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के विजेताओं को आज विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित पुरस्कार समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा 18 विभिन्न श्रेणियों में चयनित विजेताओं को कुल चार करोड़ 35 लाख रूपए के पुरस्कार वितरित किए गए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर ने बताया कि राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के अंतर्गत तीन श्रेणीयों में बालोद जिले को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जिसमें गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धनगाॅव को स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय हेतु प्रथम पुरस्कार राशि एक लाख रूपए, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घोटिया को एम.एच.एम.(माहवारी स्वच्छता प्रबंधन) युक्त ग्राम पंचायत हेतु प्रथम पुरस्कार राशि पचास हजार रूपए तथा सामुदायिक शौचालय उत्कृष्ट डिजाइन हेतु मोहन नेताम उप अभियंता गुरूर को प्रथम पुरस्कार राशि एक लाख 75 हजार रूपए प्रदान किया गया। संयुक्त जिला कार्यालय के स्वान कक्ष में वीडियो काॅन्फ्रंेसिंग के माध्यम से उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप अभियंता मोहन नेताम तथा स्वच्छाग्राही समूह की महिलाएॅ शामिल हुई। इस अवसर पर कलेक्टर महोबे ने स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप अभियंता मोहन नेताम और स्वच्छ भारत मिशन की टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *