

डौण्डी लोहारा–बालोद जिला के विकास खण्ड डौण्डी लोहारा के संकुल केन्द्र खोलझर वनांचल आदिवासी बाहुल्य ग्राम मड़ियाकटटा के प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के निर्देशन में बच्चें राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत कबाड़ से जुगाड़ कर बनाया माडल विकास खण्ड डौण्डी लोहारा में किया गया प्रर्दशन कक्षा आठवीं के छात्र अरुण कुमार एक स्वच्छ गांव कक्षा आठवीं के छात्र त्रिवेन्द्र कुमार अंतरिक्ष यान संकुल केन्द्र खोलझर से अलग होने के बाद नवीन संकुल केन्द्र बगईकोन्हा दोनों माडल प्रथम रहें। संकुल केन्द्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विकास खण्ड डौण्डी लोहारा में प्रर्दशित के लिए चयनित किया गया। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत कबाड़ से गुगाड़ विकास खण्ड डौण्डी लोहारा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी लोहारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डी लोहारा अध्यक्षता लुकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौण्डी लोहारा विशेष अतिथि के रूप पोषण बनपेला उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डी लोहारा विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौण्डी लोहारा आर सी देशलहरा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी लोहारा पी के खरे सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी लोहारा विकास खण्ड स्रोत समवन्यक सुरेन्द्र कुमार कोटेन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बालक डौण्डी लोहारा के उप प्राचार्य वाई के दिल्लीवार सभी संकुल केन्द्र के प्राचार्य गण उपस्थिति में समन्न हुए। इस अवसर राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत कबाड़ से जुगाड़ माडल का अवलोकन किया गया। जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर के निर्देशन बनाया माडल के अवलोकन किया बच्चों के द्वारा बनाए गए माडल देखकर बच्चों से फीडबैक लिया गया जिसमें बच्चों के द्वारा प्रयुक्त सामग्री के साथ माडल प्रस्तुतिकरण किया त्रिवेन्द्र कुमार अंतरिक्ष यान के बारे जानकारी दी यह एक अंतरिक्ष यान है।इसका नाम विक्रम लैंडर है। यह चांद पर उतरता है। इससे एक रोवर निकालकर चन्द्रमा पर चलकर रासायनिक विश्लेषण करता है। चन्द्रमा एवं अन्य चीजों का फोटो खींच कर चन्द्रयान -2 कक्षयान में भेजता है। इस तरह अरुण कुमार के द्वारा स्वच्छ गांव के बारे जानकारी स्वच्छता जल संरक्षण प्रर्यावरण वृक्ष रोपण माडल की सभी ने प्रसंशा किया शुभकामनाएं दी प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बताया कि हर साल गांधी जयंती के उपलक्ष्य 2अक्टूर को कबाड़ से जुगाड़ माडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया जाता है। बच्चों को प्रोत्साहित किया गया है।ग्राम पंचायत मड़ियाकटटा के सरपंच सीमा मण्डावीं उपसरपंच कमलेश्वरी टेभूर्ने प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर शाला प्रबंधन समिति सदस्य गिरिवर सिंह कोलियारे भोजसिंह देवांगन ने सहराना किया। भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904