Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम पंचायत परसाही ( टी ) के सरपँच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त.. पंचों के द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है:- ज्योति देवांगन

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत परसाही (टी) के सरपँच श्रीमती ज्योति देवांगन के विरुद्ध कुल 14 पंचों के द्वारा हस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुंडरदेही के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । आदेश के परिपालन में जनपद पंचायत गुंडरदेही के वरिष्ठ करारोपण अधिकारी जागेश्वर कारते के द्वारा आवेदित पंचों का दिनाँक 19 अगस्त 2021 को हस्ताक्षर मिलान किया गया ।

हस्ताक्षर मिलान पश्चात दिनाँक 28 अगस्त 2021 की तिथि मतदान हेतु नियत की गई । मतदान दिवस को सभी 20 पंचगण एवम सरपँच सहित कुल 21 पंचायत पदाधिकारीगण उपस्थित हुए । मतदान पश्चात डाले गए मतों की गणना की गई । सरपंच के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पद से हटाने हेतु कुल 11 मत पड़े जबकि अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में कुल 10 मत पड़े । इस तरह सरपँच ग्राम पंचायत परसाही टी श्रीमती ज्योति देवांगन अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो गयी ।

अविश्वास प्रस्ताव का सबसे महत्वपूर्ण पहलू…..

सरपँच श्रीमती ज्योति देवांगन के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में , पंचों को बहलाकर फुसलाकर ग्राम पंचायत प्रशासन को अस्थिर करने में ग्राम पंचायत परसाही (टी) के सेल्समैन श्री हेमन्त कुमार साहू एवम अन्य जनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही । इन्ही के द्वारा पंचों को गाड़ी में बिठाकर उनकी इच्छा के विरुद्ध गुंडरदेही लाया गया , अविश्वास प्रस्ताव के प्रारूप में हस्ताक्षर करवाया गया तथा पंचों को मानसिक रूप से सरपँच के विरुद्ध करने के लिए गंगाजल पकड़ाकर क़सम खिलाई गयी कि हमे सरपंच के विरुद्ध मतदान करना है किसी भी स्थिति में इधर से उधर नही जाना है आयसि क़सम खिलाई गयी जिसकी वजह से पंचगण भी बहुत आहत हुए । अवगत हो कि सेल्समैन हेमंत साहू के द्वारा पिछली पंचवर्षीय कार्यकाल से अनाधिकृत तरीके से सोसायटी का संचालन किया जा रहा है तथा इस बात का ग्राम पंचायत में किसी भी प्रकार से कोई प्रस्ताव नही है । न ही इनके द्वारा सोसायटी का कोई हिसाब किताब दिया जाता है और न ह कोई जानकारी दी जाती हैं । सरपँच के द्वारा पूछने पर ये कहकर बात घुमा दिया जाता है कि तुम जानकारी लेकर क्या करोगे , तुमको दुनियादारी से क्या मतलब है तुम अपना काम देखो । अवगत हो कि समस्त सोसायटी की संचालन एजेंसी सरपंच ग्राम पंचायत होती है । आयसि परिस्थितियों में यदि उन्हें कोई जानकारी नहीं रही तो सेल्समैन उन्हें लंबे गाटे में उतार सकता है और यही वजह रही है कि पंचों को बहला फुसलाकर उन्हें अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए इनके द्वारा बाध्य किया गया । ग्राम पंचायत के पंचों की एकता का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि कुल 20 पंचों में से 10 ने मिलकर सरपँच के पद और मर्यादा की रक्षा की और कदम से कदम मिलाकर ग्रामीण अंचल के विकास में सहयोग करने का साहस दिखाया । सब जगह महिला सरपंचों के अविश्वास प्रस्ताव की वज़ह उनके पति ही होते है किंतु ग्राम पंचायत परसाही (टी ) की ग्रामीण व्यवस्था को एक सेल्समैन ने बाधित करने की नाकाम कोशिश की और नाकामयाब रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *