Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री से संसदीय सचिव और मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने की मुलाकात

     रायपुर cg24आजतक

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में मत्स्य कृषकों एवं मछुआरों के लिए संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं राज्य की नवीन मछुआ नीति के प्रारूप के संबंध में चर्चा की। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को 29 अगस्त को आयोजित होने वाले मछुआ कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि मछलीपालन को कृषि का दर्जा देने से मत्स्य कृषक एवं मछुआ समाज के लोग प्रसन्न हैं। इससे मत्स्यपालन के लिए शासन की ओर से ऋण एवं अन्य सुविधा मिलने से मत्स्य उत्पादन के लागत में कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ मत्स्य उत्पादन एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *