अंतागढ़ – अंतागढ़ को जिला बनाने के उद्देश्य से अंतागढ़ के पूर्व विधायक विक्रम उसेंडी ने कोरर ग्राम पंचायत में सभा का आयोजन किया,सभा मे करीब 2000 ग्रामीण मौजूद रहे इस बैठक में ग्रामीणों ने विक्रम उसेंडी की उपस्थिति में अंतागढ़ को जिला बनाने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक व मंत्री विक्रम उसेंडी लगातार आमजनता के साथ मिलकर अंतागढ़ के विकास की दृष्टि से जिला बनाने की मांग को लेकर आयोजित बैठकों में शामिल हो रहे है। व ग्रामीणों की मांग के साथ खड़े नजर आ रहे है।

अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर व अंतागढ़ तहसील के विखंडन करने की प्रशासनिक कार्यवाही के मद्देनजर पूर्व सांसद व मंत्री विक्रम उसेंडी ने अंतागढ़ में ग्रामीणों के साथ बड़ी बैठक की अंतागढ़ के पूर्व विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा कि अंतागढ़ तहसील का विखंडन किसी भी कीमत पर स्वीकार नही किया जाएगा । उन्होंने आगे कहा कि अंतागढ़ तहसील के विखंडन स्वीकार्य नही तहसील अंतागढ़ का ऐतिहासिक महत्व हे ।कोलर परगना में 80 गांव आते हे कोलर दण्तेष्वरी मंदिर आस्था का केंद्र है।और यहां ऐतिहासिक दशहरा पर्व हर वर्ष होता हे। रावघाट भी अंतागढ़ तहसील में आता हे इसका परिसीमन हम कतई स्वीकार नही करेंगे। आज कोरर में गोंडी भाषा सभा को आयोजित किया जा रहा है।तो वही अंतागढ़ के वीर नारायण सिंह चौक पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण धरने स्थल पर आज 12 वे दिन भी एकत्रित हुए है।
अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में बैठे ग्रामीणों के बीच बरसते पानी मे पूर्व सांसद व मंत्री विक्रम उसेंडी पहुंचे व जिला बनाने की मांग का समर्थन किया ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904