
M 30 मानक का सीमेंटीकरण बिना मिक्स डिजाइन कराए ठेकेदार बना रहा सड़क निर्माण नियमो की खुलेआम कर रहा अनदेखी
लोक निर्माण विभाग के बड़े अधिकारियों के लापरवाही सामने आया ठेकेदार मनमर्जी से कर रहा कार्य,मौके पर न इंजीनियर न टाइम कीपर की उपस्थिति
सी,सी रोड निर्माण में ठेकेदार के द्वारा अनियमितता
केसर गिट्टी की जगह पर फर्सी गिट्टी का किया जा रहा है उपयोग, कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड भी नही लगाया गया है। जिससे गाँववालो को कार्य की लागत व सही जानकारी मिल सके
अन्य विभागों की अपेक्षा आमजनता को यह भरोसा रहता है। कि लोक निर्माण विभाग के कार्य मे गुणवत्तायुक्त कार्य होता है। लेकिन कुछ समय से बालोद जिले का लोक निर्माण विभाग के कार्यो में भी भर्राशाही नजर आ रहा है। व अधिकारियों की शह पाकर ठेकेदार भी मनमानी पे उतरं आये है।

डौण्डी लोहारा cg24आजतक न्यू्ज :- ब्लाक मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर दूर ग्राम जोगीभाठ लोक निर्माण विभाग से दल्ली राजहरा के संबंधित ठेकेदार से देवरी के पेटी ठेकेदार नितेश पारख के द्वारा डबरी चौक से स्कूल पहुंच मार्ग लगभग 10 लाख रुपया की लागत से 200 मीटर तक सीसी रोड निर्माण किया जा रहा है जिसमें संबंधित ठेकेदार के द्वारा पैसा बचाने के चक्कर में क्रेशर गिट्टी की जगह पर फ़र्सी गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है ग्रामीणों द्वारा रोड निर्माण में फरसी गिट्टी वा कम मात्रा में सीमेंट मिलाकर बेश करना बताया जा रहा है जो 2 दिन की हल्की बारिश में सड़क उखड़ गई है। जिसको पोल खुलने की डर से पेटी ठेकेदार के द्वारा सीमेंट रेत का मसाला बनाकर उस पर छबाई किया जा रहा है ग्रामीणों द्वारा जानकारी लेने पर इसके ऊपर और ढलाई होना बताया गया है। 8 इंच का टॉप कांक्रीट होगा,फरसी गिट्टी डालने की शिकायत जब ग्रामीणों ने मीडिया को दी तो ठेकेदार के द्वारा गोलमोल जवाब दिया गया कि इस खदान से लाये है। करके जबकि मौके पर फर्सी पत्थर युक्त गिट्टी से कार्य किया जा रहा है। वही संवाददाता को संबंधित ठेकेदार से जानकारी लेने पर उन्होंने फ़रसी गिट्टी डालने का प्रावधान होना बताया और अभी मैं बाहर हूं बाद में जानकारी दूंगा कहकर फोन काट दिया गया संबंधित ठेकेदार के द्वारा कार्यस्थल पर कोई भी सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है नहीं वहां पर कोई संबंधित इंजीनियर उपस्थित रहता है मजदूरों के भरोसे से काम चल रहा है पानी निकासी के लिए छोटी पाइप का उपयोग किया गया है जिसमें बरसात के दिनों में आसपास के मकान वालों को पानी निकासी के लिए समस्या उत्पन्न होगी जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया और ठेकेदार को काम बंद करने कहा गया है।

सीमेंटीकरण कार्य कर रहे ठेकेदार का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों से मुझे कोई मतलब नही में दूसरे विभाग का सड़क बना रहा हु। मतलब साफ दिख रहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मौन सहमति से यह ठेकेदार मनमर्जी से कार्य कर रहा है। वो भी ग्रामीणों की बातों को अनसुना करके घटिया निर्माण कर रहा।

ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने कार्यादेश मिला है। और कार्य भी सही हो इसके लिए में और इंजीनियर कार्यस्थल पर जाकर कार्य को देखते है। अगर कही कोई कमी होगी तो ठेकेदार को बोला जाएगा की नियमो के तहत कार्य हो सूचना बोर्ड लगाने कहा जायेगा :-एसडीओ लोक निर्माण विभाग बालोद
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904