Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई- मानपुर करेगा 05 सितंबर शिक्षक दिवस का बहिष्कार

वेतन विसंगति दूर कराने लड़ेंगे निर्णायक लड़ाई

24 वर्ष के सेवा का सम्मान चाहिए।

विकासखण्ड शिक्षाधिकारी- मानपुर को हड़ताल में जाने का सौंपा गया ज्ञापन।

मानपुर :-
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई- मानपुर की बैठक दिनांक 31/08 /21 दिन मंगलवार को मानपुर में आहूत की गई थी। फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश के 109000 सहायक शिक्षक राज्य सरकार के खिलाफ वादा निभाओ, आंदोलन शिक्षक दिवस पर 05 सितंबर 2021 को करने का निर्णय लिया गया है, इस दिन मानपुर ब्लॉक के फेडरेशन से जुड़े सभी सहायक शिक्षक दिवस का बहिष्कार कर राजधानी-रायपुर में पदयात्रा अधिकार रैली कर मुख्यमंत्री निवास घराव कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष-यशवंत देशमुख, ब्लॉक संरक्षक-शिवेंद्र यादव,जिला संरक्षक-अजय ठाकुर जिला संयोजक- भक्ता राम मण्डावी,कुशल हदगिया ने कहा कि भूपेश सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को प्राथमिकता से रखी गई थी पर आज ढ़ाई साल बीत जाने के बाद भी सरकार का सहायक शिक्षक कर्मचारियों के प्रति उदासीनता देखी जा रही है।
ब्लॉक उपाध्यक्ष-नवीन ठाकुर व ब्लॉक सचिव-शेखर ठाकुर,जिला महासचिव-लता पटवा ने कहा कि आम सहायक शिक्षकों में अब यह भावना आ गया है कि “वेतन विसंगति दूर नहीं तो, अगली पारी मंजूर नहीं” पूरे प्रदेश में हलचल तेज हो चुका है, सभी छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले हल्ला बोल करने राजधानी-रायपुर में 05 सितंबर 2021 को उपस्थित होंगे।
फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की 01 सूत्रीय मांग- वेतन विसंगति दूर करो को लेकर 05 सितंबर 2021 को शिक्षक दिवस का बहिष्कार करते हैं, लड़ाई लड़ने राजधानी-रायपुर में पदयात्रा अधिकार रैली कर मुख्यमंत्री निवास घेराव कर मांग को पूरा कराने राजनांदगांव जिले से समस्त 09 ब्लॉक मोहला, मानपुर, राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, छुरिया, छुईखदान, खैरागढ़, अंबागढ़ चौकी से 5000 सहायक शिक्षक राजधानी-रायपुर में शामिल होंगे।

मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष- यशवंत देशमुख ने कहा कि समस्त संकुलो से सहायक शिक्षकों को अपने हक और अधिकार के लिए शामिल होने की जानकारी दी तथा शिक्षक दिवस का बहिष्कार करते हुए उस दिन सफेद शर्ट काला पेंट एवं सिर पर काला फीता लगाकर सरकार के वादा खिलाफी का ध्यानाकर्षण करते हुए राजधानी- रायपुर में आवाज बुलंद करेंगे।

इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष मानपुर- यशवंत देशमुख ,ब्लॉक उपाध्यक्ष- नवीन कुमार ठाकुर, ब्लॉक सचिव- चन्द्रशेखर ठाकुर,जिला संयोजक- भक्ता राम मंडावी, जिला मीडिया प्रभारी- किशोर कुमार साहू ब्लॉक संरक्षक- शिवेंद्र यादव शिक्षक साथी- हसन कुरैशी, मनोज दामले, नीरज चंद्राकर, बृजलाल टांडिया, विजेंद्र विश्कर्मा, राजकुमार देवांगन,राजेश्वर मंडावी देवसिंह तुलावी, मन्नू कचलामे, सालिक आर्य, नरेंद्र सोनकर, खुमान साहू,हर्ष वर्धन श्रीवास्तव, राजेन्द्र मेश्राम आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *