समाजिक व धार्मिक सद्भावना को खराब करने वालो के खिलाफ हो कड़ी कार्यवाही संत रामबालक दास जी महात्यागी ने राज्यपाल से मिलकर की मांग

रायपुर 1 सितम्बर cg24आजतक न्यूज़ :- पाटेश्वर धाम के संचालक श्री राम बालक दास जी ने आज श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान के सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी से सौजन्य मुलाकात की और विगत 26 फरवरी 2021 में पाटेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम जी की उपस्थिति के लिए संस्थान के तरफ से उनका धन्यवाद ज्ञापन किया साथ ही श्री पाटेश्वर धाम के द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी महामहिम राज्यपाल महोदया ने भी संत श्री राम बालक दास जी से विगत दिनों पाटेश्वर धाम में हुए विशाल कावड़ यात्रा के बारे में जानकारी ली और हजारों की संख्या में कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि पाटेश्वर सेवा संस्थान के द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में जन जागरण का बहुत ही सुंदर कार्य चल रहा है जिसकी हम सराहना करते हैं ज्ञात हो कि सामाजिक सद्भावना के लिए समर्पित विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन 21 अगस्त को किया गया था
जिसमें पाटेश्वर धाम क्षेत्र एवं प्रदेश से आए हुए लगभग 1500 लोगों ने ढोकला धाम से जल लाकर श्री पाटेश्वर धाम में जलाभिषेक किया था इस तरह का क्षेत्र में यह पहला कार्यक्रम था
श्री राम बालक दास जी ने महामहिम जी से छत्तीसगढ़ में सामाजिक सद्भावना को क्षति पहुंचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा
साथ ही आने वाले समय में श्री पाटेश्वर धाम पुनः आने का निमंत्रण भी महामहिम जी को दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया इस सौजन्य मुलाकात के कार्यक्रम में देव लाल ठाकुर, जयेश ठाकुर मोरध्वज साहू, महेंद्र जायसवाल एवं सूर्यवंशी जी संत जी के साथ रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904