Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चिकित्सको की लापरवाहीपूर्वक व्यवहार से हुई माँ की मौत पर पुत्र ने की जांच की मांग

दल्लीराजहरा cg24आजतक न्यूज़ :- शहीद अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा घोर लापरवाहीपूर्वक व्यवहार किये जाने से मरीज की हुई मौत की जाँच कराकर उचित कार्यवाही करने की मांग मृतक के पुत्र संतोष कोशी ने अनुविभागीय अधिकारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर की है । साथ ही उन्होंने शिकायत की प्रतिलिपि जिला चिकित्सा अधिकारी बालोद व ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डौंडी को भेजी हैं । विदित हो कि 26 अगस्त को वार्ड 27 निवासी ओमना कोशी, उम्र 62 वर्ष का स्वास्थ खराब होने पर उपचार हेतु निजी अस्पताल में ले जाया गया किन्तु वहाँ
डॉक्टरों की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हे तत्काल निजी अस्पताल से आक्सीजन लगाकर शहीद अस्पताल में ले गये। शहीद अस्पताल में नीचे की मंजिल में बेड खाली नहीं होने के कारण मरीज को लिफ्ट के सहारे दूसरी मंजिल में ले जाने के दौरान वहाँ उपस्थित डॉ. विदित पांचाल एवं अनुभवहीनों के द्वारा बिना ऑक्सीजन लगाये ही मरीज को वार्ड में ले जाया गया, जबकि इससे पूर्व अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मरीज का प्राथमिक उपचार करने के दौरान लगभग आधा घण्टे तक मरीज की स्थिति स्थिर थी, तथा मरीज की
स्थिति में सुधार आया था, लेकिन लिफ्ट में ले जाते समय उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टरों ने मरीज के साथ घोर लापरवाही किये जिससे मरीज की हालत खराब हुई
और कुछ देर पश्चात मरीज की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मरीज को बिना ऑक्सीजन लगाये ही 5 से 10 मिनट का स्टेचर में गेट के पास लेटाए रखे थे और लिफ्ट के सहारे दूसरी मंजिल में ले गये। अस्पताल में वेन्टीलेटर की सुविधा होने के बाद भी मरीज को यह सुविध ॥ प्रदान नहीं की गई। यदि सही समय पर मरीज को उपचार मिल जाता तो संभवतः उन्हे जान नहीं गवांना पड़ता। मृतक के पुत्र संतोष कोशी ने कहा कि शहीद अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इस प्रकार
मरीज के साथ किये गये गलत व्यवहार के कारण उनकी मा की जान गई, हैं जिसकी जाँच करायी जाये तथा दोषि डॉक्टरों पर उचित कार्यवाही की जावे ।

नगर के मसीही संगठन भी दोषी डाक्टर पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर कलेक्टर से कल मुलाकात करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *