Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भुपेश बघेल की सरकार पर चिंतन शिविर में जमकर बरसे कांकेर सांसद मोहन मंडावी

बस्तर cg24आजतक न्यूज :- विगत 3 दिनों से भाजपा का चिंतन बैठक जहां पर राष्ट्र एवं प्रदेश के कद्दावर भाजपा के नेताओ के द्वारा जगदलपुर में चिंतन बैठक आयोजित हुआ ।आज अंतिम दिन जहां पर पूरे प्रदेश व देश के प्रमुख बीजेपी के नेतागण उपस्थित हुए वहां मंच से कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी ने छत्तीसगढ़ सरकार की कुनीति ,छत्तीसगढ़ सरकार के झूठे वादे ,छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसान ,महिला , युवक व कर्मचारियों के साथ किये जा रहे वादाखिलाफी को लेकर कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी जमकर बरसे उन्होंने बस्तर की संस्कृति को आदिवासियों की विशिष्ट संस्कृति बताते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि आदिवासी न धर्मांतरण करता है न ही भीख मांगता है आदिवासियों का एक स्वाभिमान और सम्मान है जिसे किसी कीमत पर ना हम बिकने देंगे ना हम डिगने देंगे ।और न ही आदिवासी किसी के बहकावे में आएंगे । सबका साथ, सबका विकास ,सबका विकास, और सब का प्रयास जो मोदी जी का मूल मंत्र है उसे लेकर हम बस्तर के प्रतेक ल गांव तक पहुंचेंगे।दर्शक दीर्घा से सांसद श्री मोहन मंडावी के वक्तव्य एवं उनके द्वारा बस्तर एवं दंतेश्वरी माई की महिमा गीत को लोकगीतों को लोगों ने खूब सराहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *