Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा नेता प्रमोद जैन ने वीडियो जारी कर साहू समाज के बंधुओ से कहा कि मेरी टिप्पणी व बातें राजनीतिक चर्चा में कही गई अगर समाज को ठेस पहुंचा तो में आप लोगो से क्षमाप्रार्थी हु।

मेने राजू अग्रवाल से बातचीत में पार्टी के अंदर कुछ नेताओं को लेकर राजनीतिक चर्चा में कुछ कहा है। व्यक्तिगत समाज को गाली नही दिया हु। अपने ही पार्टी के अंदर के नेताओं को लेकर कुछ बाते कही है।

Cg24आजतक न्यूज़ :- बालोद जिला की भाजपा की राजनीति में एक आडियो रिकार्ड के सामने आने से मचे कोहराम व एक समाज के द्वारा विरोध में आने के बाद बढ़ते विवाद व विरोध के बीच आज देर शाम भाजपा के जिला महामन्त्री प्रमोद जैन ने इस विषय को लेकर आज जिला महामन्त्री के पद से इस्तीफा दे दिया कुछ दिन पूर्व गुंडरदेही के भाजपा नेता राजू अग्रवाल व प्रमोद जैन के बीच कुछ पार्टी नेताओं को लेकर मोबाइल पर चर्चा हुई थी व चर्चा के बीच जो ऑडियो में बाते सामने आया है। उसमें दोनों नेताओं के बीच राजनेतिक चर्चा के बीच प्रमोद जैन के द्वारा कुछ अपशब्दों का उपयोग करने को लेकर जिले का एक सामाजिक वर्ग नाराज होकर समाजिक टिप्पणी करने को लेकर आंदोलित हो रहा था व यह विवाद बढ़ते दिख रहा था

आज देर शाम को जिला महामन्त्री प्रमोद जैन ने एक वीडियो भेजकर मीडिया व समाज व सामाजिक बंधुओ के सामने अपनी बात रखते हुए कहा है। कि मैने बातचीत में किसी भी समाज की भावना को ठेस पहुंचाने की नीयत से कुछ नही कहा है। मैंने अपने राजनीतिक पार्टी के नेताओ को लेकर चर्चा के बीच कुछ बाते कही व भावावेश कुछ अपशब्द निकल गए है। जिनके लिए मैंने सम्बंधित नेताओ से पहले भी लिखित में पार्टी आदेश पर क्षमा मांग लिया था प्रमोद जैन ने कहा है। कि मेरा उद्देश्य किसी भी समाज को लेकर गाली देना नही रहा है। मेरा जो आडियो जारी किया गया है। वो डेढ़ महीना पहले का है। और मैने व्यक्तिगत रूप से साहू समाज को गाली नही दी है। राजनीतिक टिका टिप्पणी को लेकर कुछ नेताओं को लेकर जरूर मेने कहा है। अगर मेरी बातों से साहू समाज के बंधुओ को ठेस पहुंची है। तो में पुनः एक बार हाथ जोड़कर साहू समाज के लोगो से क्षमा मांगता हूं।

प्रमोद जैन ने जारी वीडियो में कहा है। साहू समाज के बधू हमेशा बड़े दिल रखते है। और में हमेशा क्षेत्र में या जिले के अंदर साहू समाज के लोगो के साथ मिलकर काम किया हु। आगे भी आपके साथ मे प्यार व विश्वास के साथ काम करूंगा पुनः में आपको मेरे कहे गए शब्दो से व्यक्तिगत ठेस पहुंचा हो तो में क्षमाप्रार्थी हु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *