Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 47 बकरीयो की मौत ख़बर मिलते ही मौक़े पर पहुँचे विभाग के अधिकारी किया पोस्टमार्टम

पटेवा महासमुंद
महासमुंद /- पटेवा मे सोमवार को दोपहर 3 बजे के आसपास आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 47 बकरीयो की मौत की सोशल मीडिया और अपने अमले से खबर मिलते ही उपसंचाल पशु चिकित्सा विभाग डा. झारियाँ ने अपने अमले को मौक़े पर तुरंत भेजा । डॉ.अंजु शर्मा मौक़े पर तुरंत पहुँची और देर शाम मौक़े पर पोस्टमार्टम किया गया । की कार्रवाई की । इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी । कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने उपसंचालक पशु विभाग से पूरी स्थित की जानकारी ली । तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए ।
मिली जानकारी में पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरवाहा परऊ राम यादव और किशुन बघेल रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए सहदेव खार माता देवाला के बगल में गया था,दोपहर करीब 3 बजे के आसपास बकरियों को चरा रहा था तभी अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और बारिश होने लगी जिससे सभी बकरियां इमली पेड़ के नीचे आ गई,बारिश तेज जो रही थी इस दौरान बिजली चमकने के साथ ही अचानक आकाशीय बिजली गिरी,
इस हादसे में परऊ राम यादव और किसुन बघेल की लगभग 47 बकरियों की मौके हो गयी । वहीं दोनों चरवाहे परऊ राम और किसुन बघेल भी बिजली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया,दोनों चरवाहे ने बताया कि तेज बारिश के साथ बिजली कड़कड़ाने की आवाज आ रही थी जैसे ही आकाशीय बिजली इमली पेड़ से टकराई हम दोनों के सामने अंधेरा छा गया, इस बात की सूचना ग्रामीणों सहित परिजनों को लगी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे औऱ पुलिस व पटवारी आरआई को सूचना दी।
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *