Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वच्छता अभियान के साथ किया पौधारोपण


राज्य मुख्यालय के निर्देश अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के डौंडीलोहारा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी अश्वन साहू के मुख्य आतिथ्य में ध्वज शिष्टाचार उपरांत विद्यालय परिसर साफ सफाई के साथ पौधरोपण किया गया।
इसी क्रम में क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्मारक एवं सेनानियों की जानकारी स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं को संक्षिप्त में दी गई पौधारोपण के साथ पौधों को सुरक्षित रखने एवं अपने अपने कार्य क्षेत्रों में पौधारोपण करने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त धनेश्वरी सोनवानी उपाध्यक्ष दयालूराम पिनकेश्वर स्थानीय संघ सचिव भोलाराम साहू, संस्था प्रमुख छगन बंसोर स्थानीय संघ के स्काउटर गाइडर- रोहिणी नायक, खिलेश्वर प्रसाद गंजीर , तुलसी साहू, डिलेश्वरी साहू, बसंती पिंकेश्वर, छायानंदा ,पीलूराम साहू , परमानंद साहू, विजय पटेल सिद्धेश्वर यदु एवं स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *