Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जल जीवन मिशन के तहत जलगुणक्त का महत्व के संबंध में प्रशिक्षण

सरायपाली – सरायपाली विकास खण्ड अनतर्गत ग्राम पंचायत आंवलाचक्का में शासन की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत महिलाओं को जलगुणक्त का महत्व के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. जल जीवन मिशन के तहत ग्राम आंवलाचक्का में ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के माध्यम से पानी टंकी निर्माण, पाइप लाइन विस्तार कर पानी सप्लाई , प्रत्येक घर में नल कलेक्शन प्रदान किया जायेगा. जिसका सर्वे व जांच भी हो चुका है. आंगनबाड़ी केन्द्रों, उपस्वास्थ केन्द्र, शासकीय प्राथमिक शालाओं, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला भवन, ग्राम पंचायत भवन, सर्वजनिक शौचालय सहित आदि तमाम शासकीय भवनों में रनिंग वाटर प्रुफ पाईप लाइन के माध्यम से जोडा़ जायेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक कमलेश प्रधान सहायक केमिस्ट पी ई ची ( ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग) सरायपाली के द्वारा जाकारी दिया गया. उक्त कार्यक्रम में मोहरसाय यादव सरपंच, सुरोतीलाल लकड़ा उपसरपंच, हेतकुमार चौहान पंच, धरमसिंह सिदार सचिव, धनुलाल लकड़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मथुरा पटेल, श्रीमती लकेश्वरी ताण्डी, श्रीमती सोहन ग्वाल मितानीन श्रीमती चारबाई सिदार, श्रीमती रुकमणी मानिकपुरी, श्रीमती सेवती साखरे, श्रीमती शांति पटेल, कार्तिकराम सिदार, बुदधूराम यादव, बिशीकेशन पटेल, गणेशराम रात्रे, किर्तन रत्नाकर, डेहरीलाल सिदार आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे.जल जीवन मिशन के तहत आंवलाचक्का में हर घर में नल कनेक्शन ( पानी टंकी) निर्माण की स्वीकृति होने व ग्राम पंचायत आंवलाचक्का की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण होने पर वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर किये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *