Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हत्या का आरोपी तत्काल गिरफ्तार मृतक का मित्र ही निकल हत्या का आरोपी

cg24आजतक

ग्राम रेंगाड़बरी थाना मंगचुआ निवासी आरोपी खोरबहरा उम्र 21 वर्ष एव मृतक दुर्देशी साहू उम्र 25 वर्ष आपस मे दोस्त हैं । दिनांक 07/09/2021 को दोनों मोटरसाइकिल में लोहारा जनपद कार्यालय गए थे। जनपद कार्यलय से निकल कर दोनों ने शराब भट्टी जाकर शराब लिए और मंडी के पास में पिये। वहां से रात लगभग 8 बजे निकले और रेंगाड़बरी पहुच कर हाइस्कूल के पास पान ठेले के पास सिगरेट पीने के लिए रुके । इस दौरान मृतक दुर्देशी साहू आरोपी मोबाइल लेकर खोरबहरा के बहन को मैसेज कर रहा था। इससे पूर्व भी आरोपी द्वारा मृतक को अपनी बहन से बात करने से मना किया था , किन्तु मृतक नही मानता था।
रात्रि 11 बजे लगभग, आरोपी इस बात से नाराज होकर गुस्से में रोड किनारे पड़े ईंट से मृतक को मार दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग पंचनामा कार्यवाही की जा रही है । आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने अपना जुर्म कबूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *