Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खबर प्रकाशन के बाद अधिकारियों ने लिया संज्ञान चबूतरा निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण बनाने दिए निर्देश

चबूतरा निर्माण के खराब कालम को सुधारा गया,गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का सीओ ने दिया निर्देश

गुंडरदेही परस साहू cg24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर :- नवीन धान खरीदी केंद्र मेड़की में निर्माणाधीन चबूतरे के कालम में अनियमितता की बात सामने आने पर इस पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य की समीक्षा की और मापदंड के अनुरूप नहीं बन रहे कालम को तत्काल सुधारने का निर्देश दिया और निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत को भी गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आदेश दिया अनियमितता के खबर प्रकाशन के बाद जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने मौके पर जाकर हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कालम को ठीक करने का आदेश दिया और तकनीकी सहायक सरपंच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आया निर्माण कार्य में कोताही नही बरतने की बात कही अधिकारी गलती स्वीकार रहे हैं निरीक्षण भी कर लिया है पर कार्यवाही क्यों नहीं क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मौन साधे बैठे हुए हैं।

जिले के आलाधिकारी इस मामले पर दूरभाष से बात करने पर चर्चा करते है।पर बालोद जनपद पंचायत में बैठे गैर जिम्मेदार अधिकारी जैसे एसडीओ इंजीनियर सीईओ फोन नहीं उठाते जानकारी देने से बचते है।सिर्फ सरपंच सचिव को कार्य सुधारने की बात करते हैं। व जवाबदेही से कार्यवाही से बच जाते हैं

निर्माण एजेंसी के कार्य को देखने वाले तकनीकी सहायक ने भी गलत निर्माण को स्वीकार किया और आगे निर्माण कार्य को सुधारने एजेंसी को निर्देश दिया गया यह बताया

क्या कहते हैं तकनीकी सहायक श्रीमती विनीता साहू ने बताया कि जो दो कालम सही मापदंड के अनुसार नही बना था और उसका आकार भी छोटा बड़ा हो गया था उसे सुधार दिया गया है और आगे कालम बनाया जाएगा सही माप दंड के अनुसार बनाने के लिए कहा गया है और उसमें मिस्त्री को लोहे का सेंट्रिग लगाने की हिदायत दी गई है ताकि कालम सही साइज़ और आकार में बने और निर्माण कार्य जल्दी पूर्ण करने को कहा गया है।

ज्ञात हो ग्राम मेड़की के नवीन धान खरीदी केंद्र में धान के रख रखाव के लिए 4 नग चबुतरे का 8 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जा रहा है औऱ जो कालम बनाया जा रहा है वो मापदंड के अनुरूप नहीं बन रहा था।

मीडिया से जानकारी प्राप्त होने के बाद तत्काल अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच कर उसे सज्ञान पर लेते हुए इसमें सुधार करने का आदेश दिया और मापदंड के अनुरूप निर्माण कार्य करने का आदेश दिया।

इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुरलीधर शर्मा का कहना है कालम जो सही आकार में नही बना हुआ था उसे सुधार दिया गया है और आगे निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और मापदंड के अनुसार किये जाने के लिए कहा गया है और सेंट्रिग प्लेट लगाकर कार्य करने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *