
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,कोरोना महामारी के बीच लोगो को ऑक्सीजन की कमी ना हो इसलिए ग्राम पंचायत कुथरेल एवं आश्रित ग्राम मासुल में ऑक्सीजन जोन बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पंचायत द्वारा कुथरेल एवं मासुल में 5 हजार पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से एक हजार पौधों का रोपण पूरा हो गया है। वही अक्टूबर माह में दो हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुंडरदेही विकासखंड के अंतिम छोर में बसे लगभग 1600 की आबादी वाले ग्राम पंचायत कुथरेल एवं मासुल के ग्रामीणों को शुद्ध ऑक्सीजन देने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 5 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। गांव के समस्त तालाब, चारागन, नर्सरी सहित सड़क किनारे, चौक चौराह सहित अन्य स्थानों में पौधों का रोपण किया जाएगा।
पौधों को पानी की कमी ना हो इसलिए बनाया गया कुआं -ग्राम पंचायत कुथरेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पौधों को नियमित रूप से पानी देने लगभग 3 लाख रुपए की लागत से नर्सरी में 30 फिट गहरा कुआं का निर्माण किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पौधों में पानी डालने के लिए मजदूरों को लगभग 500 मीटर तक पैदल चलकर पानी लाना पड़ता था। जिसको देखते हुए पंचायत द्वारा कुआं का निर्माण कराया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस कुएं में गर्मी के दिनों में लगभग 20 फीट तक पानी भरा रहता है जिससे पानी की समस्या नहीं होगी। पौधों में पानी डालने के लिए कुएं में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहता है।
ग्रामीणों में उत्साह -ग्राम पंचायत में लगातार हो रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने युवा सरपंच दाऊ रामेश्वर चंद्राकर की सराहना की। ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष दीपक साहू, सदस्य अंजोरी राम, अर्जुन सिंह, ग्रामीण बेदुराम साहू, चंद्रहास साहू, राजू चन्द्राकर, उत्तम साहू, भगत साहू, दाऊलाल साहू, मनहरण साहू, दुर्गेश साहू, खेमलाल साहू, शेखर साहू, ने कहा कि गांव में पौधरोपण होने से प्रकृति की सुंदरता बढ़ेगी, लोगों को शुद्ध ताजा हवा मिलेगा। वही ऑक्सीजन की कमी से होने वाले रोग भी दूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि युवा सरपंच के प्रयास से ग्रामीवासियों को विभिन्न विकास कार्यो की सौगात मिली है।
ग्रामीणों को होना होगा जागरूक -सरपंच रामेश्वर चंद्राकर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोग ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे थे। ऑक्सीजन की कमी के कारण हजारों लोगों की जान चली गई। पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने एवं लोगो ऑक्सीजन की कमी ना हो इस उद्देश्य से ग्राम पंचायत कुथरेल एवं मासुल में ऑक्सीजन जोन बनाने की तैयारी चल रही है। सरपंच ने आगे कहा कि ऑक्सीजन जोन बनाने के लिए 5 हजार पौधों का रोपण किया जाना है इसके लिए ग्रामीणों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण यदि पौधों का देखभाल करने का संकल्प लेते है तो इस अभियान में हम जरुर सफल होंगे। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक होना जरूरी है।
ट्री गार्ड की आवश्यकता – सरपंच रामेश्वर चंद्राकर ने कहा कि तालाब सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाना आवश्यक है। ट्री गार्ड नहीं होने के कारण हम पौधों का रोपण नहीं कर पा रहे है। पौधों की सुरक्षा के लिए पंचायत द्वारा शासन प्रशासन से ट्री गार्ड की मांग करेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904