cg24आजतक :-सुकमा : भारतीय जनता युवा मोर्चा सुकमा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मरकाम ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष माड़वी लक्ष्मण को जवाब देते हुए कहा कि सुकमा जिला के जगरगुंडा क्षेत्र व सिलगेर के नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बीजापुर जिला के बासागुड़ा में शिविर लगाया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी सुकमा जिलाध्यक्ष श्री हूँगाराम मरकाम जी बासागुड़ा पहुँच कर अंदर क्षेत्र के नागरिकों का हाल चाल जाना और शिविर से उनकी कितनी समस्याओं का हल हो रहा है वो जानकारी ली अगर हमारे पार्टी के जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने बासागुड़ा चले गए तो इसमें क्या गलत है आप कांग्रेसियों को ज्ञात होना चाहिए कि श्री हूँगाराम मरकाम जी भी राजनीति कर रहें हैं और राजनीति क्षेत्र का सर्व प्रथम उद्देश्य जनसेवा होता है उसी जनसेवा भाव से हमारे जिलाध्यक्ष बासागुड़ा पहुंचे थे और क्षेत्र के लोगों से मिल कर समस्या जानी इसमें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माड़वी लक्ष्मण को सस्ती लोकप्रियता कहाँ से दिख गई। आप कांग्रेसियों के पेट मे इतना दर्द क्यों हो गया हमारे जिलाध्यक्ष जी के वहाँ पहुँचने से आप बोलते हो कि भाजपा की सरकार ने किया ही क्या है भाजपा की सरकार ने जो किया है वो जनता जान रही है कि क्या किया है। भाजपा की डॉ. रमन सिंह सरकार ने जितना कार्य किया है उतना आपकी कांग्रेस सरकार कभी भी सपने में भी नही कर सकती है। जिस जिला के आप युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैं उसका निर्माण भी हमारे भाजपा सरकार डॉ रमन सिंह जी का देन है भाजपा सरकार ने ही सुकमा को जिला का दर्जा दिया है। आप कांग्रेसी हमारे जिलाध्यक्ष श्री हूँगाराम मरकाम जी के सक्रियता से विचलित हो अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है ऐसा प्रतीत हो रहा है। आप कांग्रेसी और आपकी सरकार इतना ही हितैसी है अंदर क्षेत्र के लोगों का तो चिंतलनार में जो बच्चों के चावल का घोटाला हुआ है उसका ईमानदारी से जांच करवा दो और दोषियों को सजा दिलवा दो क्योंकि इसकी मांग हम भाजपाई श्री हूँगाराम मरकाम जी के नेतृत्व में कब से कर रहे है इसमें भी थोड़ा रुचि दिखाइए क्योंकि वो चावल मासूम बच्चों का निवाला था इसमें भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुछ बोलिए इस मामले में आप कांग्रेसी कुछ भी बयान क्यों नही दे रहे है? भाजपा सरकार द्वारा निर्माण किए हुए कार्यो का फिता काट कर अपने नाम का पत्थर लगाने का कार्य छोड़ के एक भी बड़ा कार्य किया हो तो बताइए। आपके नेताओं की उपलब्धि ये है कि अपने मनपसंद कांग्रेसी ठेकेदारों को काम दिलाओ और उनसे मोटी मोटी कमीशन लो। अरे यहां तक कि केन्द्र की योजना मनरेगा के कार्यों में भी कमिशन लिया जा रहा है क्या कमीशन वसूली ही आपलोगों की बड़ी उपलब्धि है। मैं भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष दिलीप मरकाम युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माड़वी लक्ष्मण को चुनौती देता हूँ कि जो आपकी कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाने के लिए गंगाजल की कसम खा कर हम युवा बेरोजगारों को 2500 रुपये देने का वादा किया था वो आप दिलवा दो उसके बाद आप हमारे जिलाध्यक्ष श्री हूँगाराम मरकाम जी के लिए बयानबाजी करें क्योंकि आप युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष है तो आपका सर्व प्रथम फर्ज ये है कि सभी युवाओं का हक दिलवाएं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904