
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत तवेरा के नवनिर्माण आंगनबाड़ी भवन की छतों से पानी टपक रहा है। गुणवत्ताहीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण के कारण विगत दिनों हुई हल्की बारिश में ही छत एवं दीवाल में सीलन आ गया है।
मनरेगा के कार्यों में अधिकारी की लापरवाही सामने आया मानिटरिंग के अभाव में नवनिर्मित भवन 6 माह में पानी टपकने लगा।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तवेरा में पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत मार्च 2021 में 6 लाख 45 हजार रुपए की लागत से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया गया था। घटिया तरीके से इंजीनियर के मॉनिटरिंग के अभाव में भवन निर्माण होने के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र आरम्भ होने से पहले ही जर्जर होने की कगार पर है।
दीवाल व छत में पानी टपकने का वीडियो वायरल सोशल मीडिया में जमकर हो रहा है,, भवन निर्माण के समय प्लास्टर करते वक्त पानी से तराई नहीं होने के कारण भवन जर्जर हो जाता है
आंगनबाड़ी की छतों से पानी टपक रहा है, दीवाल में सीलन आ गया है, ऐसे में कभी भी मलबा नीचे गिर सकता है जिससे आंगनबाड़ी में पढ़ाई करने वाले छोटे छोटे बच्चों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने कहा कि विगत दिनों हुई हल्की बारिश में निर्माण एजेंसी की पोल खुल गई है। गुणवत्ताहीन निर्माण के कारण आंगनबाड़ी भवन छः महीने में ही जर्जर हो गया है। भवन निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव के मार्गदर्शन पर यह आंगनबाड़ी भवन का निर्माण हुआ है इस मामले को लेकर जब पालकों को पता चला तो वो भी अपने बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने से कतरा रहे है।
गुणवत्ता व भवन निर्माण के संबंध में ग्राम पंचायत तवेरा के पंचायत सचिव राधे चरण यादव से 3:00 संपर्क करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया वहीं इस पूरे मामले को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच दुलार सिंह नारंगे से संपर्क करने पर उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताया गुणवत्ता हीन भवन की जानकारी सोशल मीडिया से प्राप्त हुई बहुत जल्द इस गुणवत्ता हीन भवन की शिकायत ग्रामीणजन अधिकारी से करेंगे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904