Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अखंड सौभाय का पावन पर्व हरतालिका तीज आज पूरे देश मे मनाया जा रहा डौण्डी लोहारा नगर में भी महिलाओं ने की पूजा

Cg24आजतक न्यूज :- डौंडी लोहारा — अखंड सौभाय का पावन पर्व हरतालिका तीज आज 09 सितंबर 2021 दिन गुरुवार को पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा इस अवसर पर सुहान महिलाएं और कुंवारी युवतियां माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की विधि विधान से पूजा करेंगी। सुहागन महिलाएं सुखी दांपत्य जीवन और पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी, वहीं कुंवारी युवतियां मनचाहे वर के लिए यह व्रत रखेंगी। सबसे कठिन व्रतों में से एक हरतालिका तीज की पूजा में सुहाग की सामग्री की प्रमुखता होती है। लोग अपने प्रियजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, दोस्तों आदि को हरतालिका तीज के इस पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामना संदेश भेजते हैं। हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है. आज यानी 9 सितंबर दिन गुरुवार को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन सुहागिन स्त्रियां निर्जल और निराहार रहकर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. पानी की एक बूंद गले से नीचे उतारे बिना रह पाना आसान नहीं होता. ऐसे में महिलाएं कुछ खास बातों पर ध्यान देकर अपनी प्यास को कंट्रोल कर अपने व्रत को पूरा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *