Cg24 आजतक न्यूज को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक शराब के नशे में धुत्त था व घटना के बाद मृतक के पुत्र ने भी आरक्षक की इस हरकत के बाद थाने में नाराजगी जाहिर की थी तब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया

देवरी/डौण्डी लोहारा cg24आजतक :- देवरी थाने में पदस्थ आरक्षक सुनील ध्रुव के बाइक में पीछे बैठा ड्राइवर पीतांबर साहू उम्र 45 साल की चलते बाइक के मोड़ पर गिरने व चोट लगने से हुई मौत देवरी थाना टीआई नवीन बोरकर से मिली जानकारी अनुसार आरक्षक सुनील ध्रुव की बाजार व ग्रामीण पेट्रोलिंग में ड्यूटी लगी थी तथा उनको मिली जानकारी अनुसार घायल आरक्षक सुनील ध्रुव व मृतक ड्राइवर दोनों नाहन्दा की और से देवरी आ रहे थे कि रास्ते मे बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने व दुर्घटना से आरक्षक को भी चोंट लगा वही पीछे बैठे व्यक्ति की सर में गंभीर चोट लगने से देवरी अस्पताल में मौत हो गया वही आरक्षक को देवरी अस्पताल से राजनांदगांव मेडिकल अस्पताल रिफर किया गया है। देवरी पुलिस ने इस मामले पर अपराध दर्ज करते हुए ।आरक्षक के खिलाफ मर्ग कायम कर 304 A का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904