Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राज्य सरकार खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है-मधुसूदन यादव


राजनांदगांव सहित 7 खेल जोन समाप्त कर 25000 बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़

के.एस.ठाकुर राजनांदगांव की रिपोर्ट :- राजनांदगांव– केंद्र सरकार देश के खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने का काम कर रही है इस स्थिति में राज्य सरकार खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेलकूद से वंचित कर रही है। राज्य की खेल नीति से 25000 बच्चे राज्य स्तरीय खेल से वंचित हो गए हैं और राज्य सरकार ढोल पीट रही है जो कि यह बात साबित करती है कि सरकार खिलाड़ियों के साथ सिर्फ धोखा कर रही है।
राज्य सरकार के वर्तमान आदेश के अनुसार 12 खेल जोन के बजाय सिर्फ 5 खेल जोन होगा। 12 खेल जोन के तहत हर जोन से एकल, डबल, ग्रुप मिलाकर कुल जोन से 3331 बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते थे पूरे राज्य से लगभग 39972 बच्चे भाग लेते थे अब राज्य सरकार के नीति के तहत सिर्फ 16655 बच्चे ही भाग ले पाएंगे और 30317 बच्चे वंचित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि जो बच्चे राज्य स्तर पर भाग लेते हैं उन्हें चाहे एडमिशन हो या सिर्फ नौकरी हो बोनस अंक मिलता था इस सुविधा से लगभग 25000 बच्चों को सरकार ने वंचित कर दिया है।
राज्य स्तरीय खेल कैलेंडर के अनुसार स्कूल खुलने के पहले भी सभी खेल जिला स्तर पर बिना पर्याप्त सूचना के कर दिया गया। इतना ही नहीं यह सभी बच्चे अपने स्वयं के खर्च से ही आना जाना कर रहे हैं जबकि पूर्व में शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा आने जाने का खर्च वहन किया जाता था।
सबसे गंभीर बात राजनांदगांव जोन को समाप्त किया जाता है मैं राजनांदगांव के कांग्रेसी विधायक, लालबत्ती धारियों को यह पूछना चाहता हु की राजनांदगांव खेल जोन को समाप्त कर दिया गया है तो आप क्या कर रहे हैं केवल सत्ता सुख भोग रहे हैं …… आप लोगों को राजनांदगांव के खिलाड़ियों की कोई चिंता है। यदि आप में हिम्मत है तो राजनांदगांव सहित सभी 12 जोन को जीवित करने की मांग करें ताकि पूरे प्रदेश में 39972 बच्चे राज्य स्तरीय खेलकूद में भाग ले सके तथा राजनांदगांव जोन से 3331 बच्चे भाग ले सकें।
राज्य की कांग्रेस सरकार खिलाड़ी बच्चों के साथ जो अन्याय कर रही है इसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के लिए लगातार संघर्ष करेगी।
मेरा अनुरोध सरकार से है कि क्यों आप खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं क्यों आप राजनांदगांव सहित 7 जोन को समाप्त कर रहे हैं इसका जवाब शासन दल के जिम्मेदार लोगों को सरकार से पूछना चाहिए अन्यथा इन्हें खिलाड़ियों के साथ अन्याय करने के चलते अपना पद त्याग दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *