Cg24आजतक :- डौंडी लोहारा — इस वर्ष भी कोरोनावायरस के तीसरी लहर के आने की संभावनाओं के चलते नगर सहित आसपास ग्रामीण अंचलों में भी गणेश उत्सव का उत्साह फीका ही दिखाई पड़ रहा है सार्वजनिक पंडालों व मंच में इस बार गणेश प्रतिमा की स्थापना बहुत ही कम किये जाने की संभावना है श्रद्धालुओं ने अपने घरों में विघ्नहर्ता की स्थापना कर पूजा शुरू की है।
विभिन्न परिवारों ने अपने घर में भक्ति पूर्ण माहौल में शंखनाद घंटियों की कीर्तन ध्वनि एवं पंडित के मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से प्रतिमा स्थापना की। देर शाम तक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई | अपने परिवार, समाज व देश की खुशहाली के लिए मंगल कामना करने के साथ महामारी कोरोना संक्रमण को जल्द खत्म करने के लिए कामना की गई | पूजा अर्चना कर गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनेक श्रद्धालुओं ने उपवास रखा था।
श्री गणेश स्थापना से संबंधित शासन की शर्ते समितियों पर भारी प्रतीत हिने से सार्वजनिक गणेशोत्सव समितियों के सदस्यों का कहना है कि प्रशासन ने गणेश उत्सव को लेकर गाइडलाइन जारी की है जिसके अनुसार कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस तरह की शर्तों के साथ सभी समितियों को गणेश प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दी गई है गणेश उत्सव के दौरान प्रशासन द्वारा बनाये इन नियमों के चलते गणेश उत्सव को सार्वजनिक स्थानों पर अनेक स्थानों में टाल दिया गया है।
इस वर्ष घरों में ही गणेश जी का उत्सव स्थापना मनाया जा रहा है, नगर के अनेक परिवार सदस्यों ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की गाइडलाइन अपनी जगह सही है चाहे कोरोना संक्रमण का दौर हो या अन्य और कोई परिस्थिति लेकिन गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना घर में भी की जा सकती है अनेक श्रद्धालुओं ने घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित से परिवार के बच्चों में खुशी व्याप्त है ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904