Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सोलर ड्यूल पंप से ग्रामीणों को मिल रहा शुद्ध पेयजल


बालोद cg24आजतक , 10 सितम्बर 2021
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। के्रडा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 36 नग सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की गई है तथा 31 नग सोलर ड्यूल पंप के स्थापना का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सोलर ड्यूल पंप में स्ट्रक्चर के माध्यम से ऊॅचाई पर स्थित दस हजार लीटर क्षमता की टंकी को भरने के लिए मैनुअल चालू या बंद करने की आवश्यकता नही होती है। जल जीवन मिशन के तहत् टंकी के पानी को घर-घर तक नल के माध्यम से पहुॅचाया जा रहा है तथा पानी को बचाने और वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना से उन लोग लाभान्वित हो रहे हैं जहाॅ पानी की समस्या है तथा लोगों को पानी भरने हेतु दूर जाना पड़ता है। जल जीवन मिशन योजना का मुख्य उद्देश्य सभी के घरों तक शुद्ध पीने का पानी पाईप के जरिए पहुॅचाया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *