Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन 13 सितम्बर से

बालोद, cg24आजतक 10 सितम्बर 2021

राष्ट्रीय कमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन 13 सितम्बर से 20 सितम्बर 2021 तक किया जाएगा तथा माॅप-अप राउण्ड 21 से 23 सितम्बर तक मनाया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी (एन.डी.डी.) डाॅ.एस.के.सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत् समुदाय स्तर पर मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 01 से 19 वर्षीय बच्चों को कमि की दवा एल्बेंडाजाॅल गह भ्रमण कर खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजाॅल का खुराक 01 से 02 वर्ष के बच्चों को आधी गोली तथा 02 से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी एक गोली दी जाएगी। जिले में 01 से 19 वर्ष के लगभग 02 लाख 84 हजार 522 बच्चों को एल्बेंडाजाॅल की गोली खिलाये जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आॅनलाईन माध्यम से पूर्ण किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 से बचाव हेतु सभी दिशानिर्देश जैसे-माॅस्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना व सेनिटाईजर का उपयोग करना आदि का पालन करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *