गुंडरदेही
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-गुण्डरदेही छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग में ईसाई धर्म के प्रचारक पादरी अमृत लाल टोप्पो को सदस्य बनाए जाने पर हटाने की मांग की है। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष थानसिंह मंडावी ने बताया की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 15 जुलाई 2021 को अनुसूचित जनजाति आयोग में सदस्य की न्युक्ति की गई है सेंट जेवियर्स अंबिकापुर में निवासरत ईसाई धर्म के प्रचारक पादरी अमृत लाल टोप्पो की न्युक्ति किए जाने पर सर्व आदिवासी समाज को घोर आपत्ति जताई है यह समाज के हितों एवम् भावनाओ के विरुद्ध है, ईसाई धर्म छत्तीसगढ़ के जनजाति समाज के मूल धर्म की हिस्सा नहीं है इस लिए आयोग में सदस्य नियुक्ति किए जाने पर छत्तीसगढ़ के जनजातियों के साथ अन्याय है
सर्व आदिवासियों समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि मूल रीति रिवाज, तिज त्योहार,पूजा पद्धति, देवी देवताओं, रहन सहन, धर्म संस्कृति को छोड़कर ईसाई धर्म संस्कृति अपना चुका है और ईसाई धर्म प्रचारक के रूप में कार्यरत है ऐसे व्यक्ति को अनुसूचित जनजाति आयोग में महत्व पूर्ण पद पर बैठाए जाने पर छत्तीसगढ़ केआदिवासी समाज के साथ न्याय संगत नहीं है पादरी अमृत लाल टोप्पो के द्वारा दुर्ग संभाग के जिलों में धर्मान्तरण देखने को मिल रहा है आदिवासी समाज के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग भी धर्मान्तरण के चपेट में है भारतीय संविधान में ईसाई धर्म के मानने वाले लोगो को अल्प संख्यक का दर्जा प्राप्त है,अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य बनाए जाने पर सर्व आदिवासी समाज ने हटाने की मांग करती हैं।मांग करने वालो में अवध राम धुव्र, सन्तोष तारम,रवि कुमार राय,केश कुमार कवर, पुरेंद्र चंद्रवंशी, कुंजेश्वर सेवता, रेख राम कोर्राम,राजू लाल ठाकुर,ढालसिह मंडावी, संतोष नेताम, छबि लाल कोर्राम, गायत्री ठाकुर, अनुराधा ठाकुर, जितेश्चरी ठाकुर, कलिंद्री ठाकुर,गौकरण मेरिया, लिलेश्वर ठाकुर, कामनी दिलीप मंडावी, सेवंट मंडावी, रघु राम कोरप्पा,अशोक कवर,प्रदीप ठाकुर, सोमेश ठाकुर, प्रेमलाल गोरे,ललित मरकाम, इतवारी खरांशु, बसन्त भंडारी, इलाराम ठाकुर,दुर्गा प्रसाद मंडावी, अंजू राम ठाकुर,महावीर ठाकुर,सहित समाज के लोगो ने मांग की है उक्त जानकारी थान सिंह मंडावी ने दिया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904